City News Uttar Pradesh
राजस्थान एवं बिहार के मजदूर नशे में लड़े : बिहारी की हो गई मौत
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के बीच हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप : लाठी-डंडे लेकर निकल आए पुरुष, दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिलाओं के बीच हुए आपसी झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। वाद विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिलाओं के बीच हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप : लाठी-डंडे लेकर निकल आए पुरुष, दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
The dispute between women took a big form: men came out with sticks and sticks, six people were injured in a fight between two parties

ग्राम बल्लान के मजरा चेरा आरख के पुरवा निवासी शत्रुघन खेगर की पत्नी गोमती का पड़ोसी सुरेश की पत्नी जमुनिया से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर में दोनों पक्ष से पुरुष वर्ग लाठी डंडे लेकर मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान एक पक्ष के सुरेश, जमुनिया व सहदेव घायल हो गए।वहीं दूसरी पक्ष में गोमती, शत्रुघ्न व देवरानी राजकुमारी भी घायल हुए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में बीचबचाव कर पुलिस को सूचना दी। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने शत्रुघ्न की पत्नी गोमती व देवरानी राजकुमारी की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


गोमती ने पुलिस को तहरीर देते हुए सुरेश, सहदेव, लाला, रामगोपाल, रज्जू, गोलू और जमुनिया के विरुद्ध घर में घुस गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने व लाठी डंडे से मारपीट कर मरणासन्न कर देने समेत बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी गोमती, शत्रुघ्न व उसके भाई के विरुद्ध गाली गलौज समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अनूप दुबे का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा मार्च में भी मनायेगी होली ! खुशियों का उड़ेगा रंग औऱ गुलाल, बटेंगी मिठाइयां

City News Uttar Pradesh

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा कल से होगी शुरू, 51.92 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

बांदा में सर्दी का सितम: बढ़ती ठंड और गिरते तापमान से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

City News Uttar Pradesh

डंपर बना बिजली का काल: 30 से ज्यादा खंभे धराशायी, आधा दर्जन गांव ‘अंधेरे में डूबे’

बांदा में गौरव महोत्सव बुंदेलखंड को करेगा गौरान्वित: टेंट सिटी व सड़कें हो रहीं दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग हुये कठोर : जब देखी राजस्व वसूली काफी कमजोर ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़