- विनोद मिश्रा
बांदा। विधायक “प्रकाश दिवेदी नें जनता जनार्दन को भारत विकसित यात्रा के उद्देश्यों का मूल मंत्र समझाया”। यात्रा की गूढ़ता से पर्दा उठाया सरलता एवं उदाहरणों के माध्यम से बताया भाजपा सरकार की योजनाओं का फायदा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। ताकि गरीब के चेहरे पर विकास की मुस्कान थिरकने लगे।

विधायक प्रकाश दिवेदी अपनी सदर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कनवारा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियो एवं लाभार्थियों से संवाद भी किया। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक प्रकाश नें कहा की “भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की रणनीति के तहत प्रदेश एवं देश में विकास का इतिहास रच” दिया है। “सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक, व्यावसायिक, औद्योगिक विकास के साथ ही धार्मिकता को भी महत्व दिया है। पीएम मोदी के विकास माडल को पूरा विश्व देख रहा” है।

इस दौरान विधायक दिवेदी नें लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। महिलाओं की गोद भराई के साथ ही बच्चों खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम में बड़ोंखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह भी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
