- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में “संवेदनायें दम तोड़” रही हैं। “मानवता सिसक” रही है। ऐसा ही एक मामला चौंकाने वाला आया है। नदी किनारे एक नवजात का शव अज्ञात लोग फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था मे नवजात का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। पता लगाया जा रहा है कि नवजात को यहां कौन रख के गया है।

केन नदी इलाके में यहां की पुलिस को सूचना मिली कि नदी के बीच पत्थरों में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों के साथ ही नदी किनारे रहने वाले मछुवारों से भी मामले की पूछताछ कर रही है, जिससे पता चल सके कि यह शव यहां कैसे आया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है। सीओ सिटी अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि नवजात का शव मिला है। बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
