24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा द्वारा केंद्रीय बजट की विशेषताओं के प्रचार -प्रसार के क्रम में जिला पंचायत हाल में गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि “उत्तर प्रदेश देश की आत्मा” है। आर्थिक संपन्नता के साथ उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी के नेतृत्व में करीब 9 वर्षों से “भारत को नई ताकत” के रूप में स्थापित किया। वहीं उत्तर प्रदेश 6 वर्षों से अपनी मजबूत स्थिति से सबको प्रभावित कर रहा है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: Double the pace of development in the country

राज्यमंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि समृद्ध राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को बलवती की भावना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “डबल इंजन सरकार” भारतीय संस्कृति व सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी एवं देश के जन-जन और हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम का हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: Double the pace of development in the country

गोष्ठी में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित आम बजट ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित है। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना, विकास और रोजगार सृजन को मजबूत प्रोत्साहन प्रदान करना और व्यापक आर्थिक स्थिति को मजबूत करना आम बजट का मुख्य एजेंडा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें भी बजट के खास बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: Double the pace of development in the country

गोष्ठी को बुंदेलखंड विकास बोर्ड चेयरमैन अयोध्या प्रसाद सिंह, पूर्व भाजपा जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, अजीत गुप्ता के अलावा व्यापारी नेता संतोष गुप्ता अनशनकारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा द्वारा किया गया।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: Double the pace of development in the country

इस अवसर पर अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू राजपूत, पंकज रैकवार, संतु गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी, सीताराम वर्मा, संजीव निगम नीलू, मनीष रैकवार, रजत सेठ राजेश सिंह स्वर्ण सिंह सोनू राजकुमार राज कमल किशोर अवस्थी उत्तम सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : किसान आंदोलन के समर्थन में बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किया सत्याग्रह…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल

सेनेटरी नैपकिन वेडिंग व डिस्ट्राय मशीन का हुआ उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में 34379 नए केस मिलने से हाहाकार, 195 लोगो की हुई मौत …

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें जनता को दिया जागरूकता संदेश, स्वयं को लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़