City News Uttar Pradesh
सेनेटरी नैपकिन वेडिंग व डिस्ट्राय मशीन का हुआ उद्घाटन
उत्तर प्रदेश

सेनेटरी नैपकिन वेडिंग व डिस्ट्राय मशीन का हुआ उद्घाटन …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री योजना के तहत छात्राओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेडिंग और डिस्ट्राय मशीन का भाजपा महिला मोर्चा बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उद्घाटन किया। बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी बातें बताकर उन्हें जागरूक किया। छात्राओं को मशीन की जानकारी देकर प्रयोग की सलाह दी।


केन पथ स्थित सरस्वती बालिका इंटर कालेज में शनिवार को प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन वेडिंग और डिस्ट्राय मशीन का भाजपा महिला मोर्चा बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने छात्राओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे आगे है। आसमान से लेकर पृथ्वी तक हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। महिलाएं अब अबला नहीं सबला है।

सेनेटरी नैपकिन वेडिंग व डिस्ट्राय मशीन का हुआ उद्घाटन

इतिहास गवाह है ग्राम प्रधानी से लेकर राष्ट्रपति पद को महिलाओं ने सुशोभित किया है। समय आने पर महिलाएं रानी झांसी और मदर टेरेसा का भी रूप धारण कर सकती हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता मिश्रा, जिला महामंत्री श्वेता सिंह गौर, सुमन शर्मा, जागृति वर्मा, अभिलाषा मिश्रा, विनीता कौशल, हेमलता, हीरा गुप्ता, मंजू देवी, सुनीता विश्वकर्मा, रीता गुप्ता, गुड्डी सिंह समेत कालेज के आचार्य और शिक्षिकाएं शामिल रहीं। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने सभी का आभार जताया।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दो गाड़ियां भिड़ी, तीन की मौत आठ गंभीर

City News Uttar Pradesh

प्यार का कत्ल : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Banda : रस्मे चिरागा के साथ तीन दिवसीय उर्स बना सौहार्द की मिशाल …

City News Uttar Pradesh

Banda- नबाब टैंक में तैरता हुआ मिला शव, इलाके में दहशत…..

City News Uttar Pradesh

बांदा के लल्ले गुरु मोहन बदलेंगे पाला ! साइकिल से उतरकर हाथी पर करेंगे सवारी ?

City News Uttar Pradesh Desk

दुस्साहस: कबाड़ में बेच दीं गई चार सरकारी एंबुलेंस, वाहनों को कटता देख लोगों ने की शिकायत तो हुआ खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़