City News Uttar Pradesh
रंजिश में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, बचाने आए पिता को भी गंभीर रूप से कर दिया घायल
उत्तर प्रदेश

रंजिश में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, बचाने आए पिता को भी गंभीर रूप से कर दिया घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रंजिश में एक ही परिवार के तीन लोगों ने युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। बचाने आए पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता को पीएचसी से जिला अस्पतला रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपितों ने घर का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है।


बिसंडा थाने के ग्राम तेंदुरा में शनिवार रात एक ही परिवार के जयकरन, उसके पुत्र लालबाबू, उसकी मां हीरामनी ने रंजिश के चलते पड़ोसी परशुराम वर्मा पर लाठियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके पुत्र प्रेमबाबू बचाने आए तो हमलावर उन्हें भी लाठियों से पीटने लगे। घायल परशुराम ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस बीच गांव के चौकीदार ने यूपी 112 कर्मियों को सूचना दी। जिसमें यूपी 112 कर्मी जब तक दोनों घायल पिता-पुत्र को पीएचसी ले गए तब तक प्रेमबाबू की मौत हो गई। बहन प्रेमता ने बताया कि एक वर्ष पहले उनका फुफेरा भाई हमलावरों के परिवार की लड़की को अपने साथ ले गया था। जिन्होंने बाद में शादी कर ली है। हमलावर उनके ऊपर इस बात को लेकर शक करते थे। जिसके चलते जब वह शौच को पशुबाड़े गई तो हमलावरों ने आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अपशब्द कहे।

रंजिश में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, बचाने आए पिता को भी गंभीर रूप से कर दिया घायल
In enmity, the young man was beaten to death with sticks, the father who came to save him was also seriously injured.

वहां से वह किसी तरह बचने के लिए भागकर अपने घर में घुसने लगी तो हमलावरों ने लाठी मारकर दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया था। इसी बीच घर में मौजूद उसके भाई प्रेमबाबू ने यूपी 112 कर्मियों को सूचना दे दी थी। जिसमें पुलिस कर्मियों ने आकर दोनों पक्ष को समझाते हुए चौकी व थाने जाने को कहा था। जिसमें उन्होंने सहमति जाहिर की थी। पुलिस कर्मियों के जाते ही हमलावर चार लोगों ने घर के बाहर खड़े उसके पिता व भाई पर दोबारा लाठियों व डंडों से हमला कर दिया है। बहन की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी जयकरन, उसके पुत्र व पत्नी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए हमलावरों के परिवार की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। थाना निरीक्षक केके पांडेय ने बताया कि हमलावर आरोपित अभी फरार हैं। उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें जनप्रतिनिधि : डीएम अनुराग …

City News Uttar Pradesh

विकास का ‘नया अध्याय’ शुरू: 2031 तक का रोडमैप तैयार, आवासीय विस्तार को हरी झंडी !

City News Uttar Pradesh

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : अयोध्‍या में भूसे के ढेर में म‍िले दो लाख रुपये, हथ‍ियार भी हुए बरामद

City News Uttar Pradesh

यूपी में “मिशन 80” के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें बनाई रणनीति : दुल्हन की तरह तिरंगे से सजेगा जिला

बबुली कोल गैंग का छह साल से फरार इनामी डकैत गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारा जा है चुका गैंग लीडर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़