24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ा
उत्तर प्रदेश

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब की बात है ! अन्ना प्रथा और बेहतर बारिश न होने से बुंदेलखंड की पहचान भले ही सूखे क्षेत्र की हो, फसलों का बेहतरीन उत्पादन न होने से किसान आर्थिक तंगी से परेशान कॄषि क्षेत्र में पिछड़ा हो, परंतु यही बुंदेलखंड दुग्ध उत्पादन में अग्रणी भी है। श्वेतधारा से समृद्ध हुआ दुग्ध उत्पादन पिछले सालों में करीब तीन गुना बढ़ गया। वहीं दुग्ध उत्पादन समितियों की संख्या भी 18 से बढ़कर 67 पहुंच गई है।

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ा
Amazing thing: Milk stream flowing in Banda district, production increased three times

बुंदेलखंड का अनाज हो या दूध दोनों ही लाजवाब है। हालाकि यहां का दुग्ध उत्पादन पिछले कुछ सालों में गिरने लगा था मगर सरकार की सहायता से इसने फिर से एक मुकाम पाना शुरू किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2022-23 में जिले में दुग्ध उत्पादन समितियों की संख्या 18 थीं। इनसे दूध का उत्पादन 268 लीटर प्रतिदिन होता था। जो अब बढकर 895 लीटर रोजाना हो गया है। विभाग का कहना है कि सरकारी प्रोत्साहन मिलने से समितियों की संख्या बढ़ी है। साथ ही कृषकों की भागीदारी में बढ़ोतरी हुई तो श्वेतधारा समद्ध हो गई।

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ा
Amazing thing: Milk stream flowing in Banda district, production increased three times

शहर के नरैनी रोड पर दुग्ध अवशीतन केंद्र परिसर में आधुनिक मल्टी प्रोडक्ट ग्रीन फील्ड दुग्धशाला का निर्माण बुंदेलखंड पैकेज से कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए शासन ने 103.16 करोड़ की धनराशि दे दी है। इसके निर्माण से चित्रकूटधाम मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, दुग्ध उत्पादकों को रोजगार मिलेगा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के साथ उचित दाम पर दूध व उससे बने उत्पाद मिलेंगे।

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ा
Amazing thing: Milk stream flowing in Banda district, production increased three times

दुग्ध विभाग के अधिकारी बताते है किदुग्ध विकास कार्यक्रम गांव स्तर पर स्थापित दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से क्रियान्वित किए जाते हैं। अच्छी गुणवत्ता का दूध उत्पादन हो इसके लिए सदस्यों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी खबर : पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करने पर बांदा के तीन युवक गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘आर-पार’ की होगी ‘जंग’

City News Uttar Pradesh

खाकी फिर हुई दागदार : महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ‘मौत’ का ‘तांडव’ : नींद का एक ‘झोंका’ बन गया ‘काल’

City News Uttar Pradesh Desk

चालीस करोड़ की सड़क बनी ‘भ्रष्टाचार’ का हाईवे: पीडब्लूडी ने ‘गाइडलाइन’ की उड़ाई ‘धज्जियां’

City News Uttar Pradesh

लोकसभा का चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाएगा : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़