28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिलीं नरैनी विधायक, ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग व पौराणिक स्थलों के विकास के लिए सौंपा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिलीं नरैनी विधायक, ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग व पौराणिक स्थलों के विकास के लिए सौंपा प्रस्ताव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने शनिवार पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री से लखनऊ में मुलाकात की। प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कि ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में भगवान नीलकंठ मंदिर सहित कई तीर्थ व पौराणिक स्थल हैं। यहां का विहंगम दृश्य देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी आते हैं। लेकिन, यहां पर्यटन स्थल के हिसाब से कोई सुविधाएं नहीं हैं।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिलीं नरैनी विधायक, ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग व पौराणिक स्थलों के विकास के लिए सौंपा प्रस्ताव
Naraini MLA met Tourism Minister Jaiveer Singh, proposed for the development of historic Kalinjar fort and mythological sites

इसके अलावा अतर्रा का गौराबाबा धाम भी भक्तों के आस्था का केंद्र है। यहां तालाब का सुंदरीकरण कराने के साथ एक रंगमंच बनवाया जाए। इसके अलावा भक्तों के बैठने के लिए टिनशेड और पेयजल की अच्छी व्यवस्था कराई जाए। वहीं कालिंजर दुर्ग में विंध्य पर्वत की श्रृंखाल है। यह दुर्ग अजेय है। यहां प्राचीन मंदिर व जलाशय बने हैं। भगवान नील कंठ का अति प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के बाद निकले विष को पान करने के बाद भगवान शिव को यहां शांति मिली थी।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिलीं नरैनी विधायक, ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग व पौराणिक स्थलों के विकास के लिए सौंपा प्रस्ताव
Naraini MLA met Tourism Minister Jaiveer Singh, proposed for the development of historic Kalinjar fort and mythological sites

इस दुर्ग पर विजय पाने के लिए मुगल शासक शेरशाह सूरी, कुतबुद्दीन एवक, हुमायूं आदि ने यहां आक्रमण किया था, लेकिन विजय नहीं पा सके। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर तीन दिवसीय भव्य मेला लगता है। इसमें लाखों भक्त आते हैं। यहां भक्तों व सैलानियों के लिए शौचालय, छाया, पेयजल, गेस्ट हाउस आदि की व्यवस्था नहीं हैं। सड़क भी जीर्ण शीर्ण है। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण, सुविधाएं मुहैया कराने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यटन स्थलों का भी आकर्षण और आय बढ़ेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या

संपर्क मार्ग के निर्माण के लिये ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन: एडीएम को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

मासूम की हत्या से दहला चित्रकूट: उबल पड़ा जनाक्रोश, शव रख हाईवे किया जाम, मचा हड़कंप

चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह की पहल: रोपे फलदार वृक्ष, मिलेगा मुफ्त पोषण

City News Uttar Pradesh Desk

फ्री फायर गेम खेलने के दौरान लड़की से की दोस्ती, फिर अपहरण के बाद दुष्कर्म, मतांतरण कराने का प्रयास

City News Uttar Pradesh

Banda- फालोअप : जमीन का टुकड़ा बना खूनी जंगे मैदान, चुनाव रंजिश भी थी परवान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़