29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- पंचायत चुनाव सरगर्मी : परिसीमन पूरा अब आरक्षण पर दिल की धड़कन…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत चुनाव की गर्माहट शुरू हो गई है। अब सीटों के आरक्षण पर क्या होगा “हायराम” की स्थिति है। आपको बता दें की परिसीमन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब लोगों की निगाहें आरक्षण पर टिकी है। कहा जा रहा है कि गाइड लाइन मिलने के बाद आरक्षण की प्रक्रिया जिले में शुरू होगी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को होगा।


जिले में नए परिसीमन में पंचायतों का स्वरूप भी बदल गया है। अभी तक जिले में कुल 471 ग्राम पंचायतें थी। इनमें बड़ोखर विकासखंड की हरदौली व महुआ की बरुआस्योढ़ा नगरीय क्षेत्र में शामिल होने से दो ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं। ग्राम पंचायतों की मौजूदा संख्या 469 है। इसी तरह ग्राम पंचायत के पहले 6183 वार्ड थे। नए परिसीमन में 30 कम होने पर इनकी संख्या 6153 हो गयी। क्षेत्र पंचायत के 11 वार्ड भी कम हुए हैं। पहले इनकी संख्या 761 थी जो अब घटकर 750 हो गयी है। जिला पंचायत के वार्डाें में कोई तब्दीली नहीं हुई। 2015 की तरह मौजूदा समय भी जिला पंचायत के 30 वार्ड हैं। परिसीमन पूरा होने के बाद अब लोगों की निगाहें आरक्षण पर टिकी हुई हैं।जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय का कहना है की परिसीमन पूरा हो चुका है। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पंचायत की मतदाता सूची तैयार हो गई है जिसका प्रकाशन 22 जनवरी को होगा।


इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंटी कार्ड (इपिक) का शुभारंभ किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि 25 से 31 जनवरी तक नए पंजीकृत मतदाताओं को इपिक डाउनलोड की सुविधा मिलेगी। 1 फरवरी से सभी मतदाता ई-इपिक डाउनलोड कर सकेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेवा की हत्या का बांदा पुलिस ने किया खुलासा, रुपयों के लेन-देन में हुई थी हत्या

City News Uttar Pradesh

अमित शाह के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन : गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी मौर्या गौशाला में अव्यवस्था देख हुये हैरान : गुस्सा चढ़ा परवान

डीएम दीपा रंजन नें धान खरीद की समीक्षा में अधिकारियों को फटकारा : दिये कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार

बालू खनन ‘माफियाओं’ का ‘खुफिया तंत्र’ : डीएम, एसपी के लिये ‘मुसीबत’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़