City News Uttar Pradesh
अजब- गजब मामला : सांप ने काटा तो उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया इंसान, घरवालाें ने उल्टा ढोल बजवाकर परंपरा का किया निर्वहन
उत्तर प्रदेश

अजब- गजब मामला : सांप ने काटा तो उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया इंसान, खून से सने हाथ देख परिजन हुए सन्न, पढ़ें लोगों की जुबानी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अजब-गजब घटना जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के गांव स्योहट से सामने आई है। यहां सांप ने किसान को काट लिया तो वह उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया और फिर अस्पताल पहुंच गया। घटना की जानकारी हुई तो उसके घरवालों ने उल्टा ढोल बजवाकर परंपरा का निर्वहन किया। अब ये पूरी घटना आसपास के गांवों में लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय बनी हुई है।

अजब- गजब मामला : सांप ने काटा तो उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया इंसान, घरवालाें ने उल्टा ढोल बजवाकर परंपरा का किया निर्वहन
Strange case: When the snake bitten, the person ate it after chewing it like a carrot-radish

आमतौर पर सांप के डंसने के बाद व्यक्ति डर जाता है या फिर घबराकर अचेत हो जाता है। लेकिन, ग्राम स्योहट में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 50 वर्षीय किसान माताबदल के घर में सांप निकल आया था और वह उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच सांप ने उनके हाथ में काट लिया। इस पर माताबदल गुस्से से भर उठे और बदला लेने की नियत से सर्प पर हंसिया से वारकर कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद सांप को गाजर मूली की तरह चबाकर खा गये।

अजब- गजब मामला : सांप ने काटा तो उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया इंसान, घरवालाें ने उल्टा ढोल बजवाकर परंपरा का किया निर्वहन
Strange case: When the snake bitten, the person ate it after chewing it like a carrot-radish (symbolic picture)

– घरवालाें ने उल्टा ढोल बजवाकर परंपरा का किया निर्वहन

इस पूरी घटना की जानकारी घरवालाें को हुई तो वे घबरा गए। पुत्र मुलायम सिंह व स्वजन उसे अस्पताल ले चलने की जिद करने लगे लेकिन माताबदल जाने को तैयार नहीं हुआ। बाद में घरवालों की जबरदस्ती पर माताबदल को कमासिन सीएचसी ले जाया गया। उसके अस्पताल जाने के बाद घरवालों ने उल्टा ढोल बजवाकर परंपरा का निर्वहन किया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माताबदल ने डॉक्टरों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने की बात कही। वह अस्पताल नहीं आना चाहता था लेकिन घरवाले जबरदस्ती ले आए हैं। डॉक्टरों ने उसका परीक्षण करने के बाद उसकी हालत सामान्य बताई।

अजब- गजब मामला : सांप ने काटा तो उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया इंसान, घरवालाें ने उल्टा ढोल बजवाकर परंपरा का किया निर्वहन
Strange case: When the snake bitten, the person ate it after chewing it like a carrot-radish

– सांप से ज्यादा गुस्सैल निकला इंसान

गांव वालों ने बताया कि सर्प के काटने के बाद व्यक्ति को जहर से बचाव के लिए उल्टा ढोल बजवाने की परंपरा है| इसके चलते माताबदल के घरवालों ने परंपरा का निर्वहन किया है। अब ये पूरा घटनाक्रम गांवों में ही नहीं जनपद में चर्चा का विषय बन गया है। लोग सांप से ज्यादा गुस्सैल किसान काे बता रहे हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार: बांदा को मिली 27 नई एंबुलेंस, आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

महोबा : सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने थाने से छोड़ा, बेख़ौफ़ आरोपियों ने पीड़ित के घर की फायरिंग …

City News Uttar Pradesh

पानी बदलेगा बांदा की ‘किस्मत’: केन-बेतवा लिंक देगा ‘वरदान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महिला अस्पताल के कर्मचारी हुए सम्मानित …

City News Uttar Pradesh

Banda : रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिजखस्ता सड़क मामला, व्यापारी पहुंचे कलेक्ट्रेट,दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

ओवर स्पीड में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी : चार बच्चे घायल, हादसे की जांच शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़