30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
समाधान दिवस या खानापूर्ति दिवस ? फरियादी चक्कर काट रहे, फाइलें धूल खा रही ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

समाधान दिवस या खानापूर्ति दिवस ? फरियादी ‘चक्कर’ काट रहे, फाइलें ‘धूल’ खा रही ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन का सबसे चर्चित कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस अब महज “खानापूर्ति” बनकर रह गया है। हर शनिवार तहसील में “अफसरों की कुर्सियां लगती हैं, फोटो खिंचते हैं, फरियादी अपनी अर्जी” देते हैं और फिर वही “ढाक के तीन पात”।समाधान दिवस या खानापूर्ति दिवस ? फरियादी चक्कर काट रहे, फाइलें धूल खा रही ?हकीकत यह है कि समाधान दिवस में आने वाली 80% शिकायतें अगली तारीख पर फिर उसी टेबल पर पहुंच जाती हैं। भूमि विवाद के मामले सालों से लटके हैं, राजस्व कर्मी मौके पर जाना तो दूर, रिपोर्ट तक नहीं लगाते।समाधान दिवस या खानापूर्ति दिवस ? फरियादी चक्कर काट रहे, फाइलें धूल खा रही ?फरियादी तहसील से कलेक्ट्रेट और कलेक्ट्रेट से फिर तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अधिकारियों का रटा-रटाया जवाब है की “जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।” यही जांच महीनों तक पूरी नहीं होती।  मौके पर निस्तारण के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। कई मामलों में शिकायतकर्ता को यह तक नहीं बताया जाता कि उसकी शिकायत पर क्या हुआ।समाधान दिवस या खानापूर्ति दिवस ? फरियादी चक्कर काट रहे, फाइलें धूल खा रही ? डीएम और एसपी भले ही मंच से सख्ती दिखाएं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि निचले स्तर पर सुनवाई ही नहीं हो रही। जब तक समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों की जवाबदेही तय नहीं होगी और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह दिवस सार्थक सिद्ध नहीं होगा। यह समाधान का नहीं, केवल “तारीख बढ़ाने का दिवस” बनकर रह गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार

City News Uttar Pradesh

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, फूफा की घटना स्थल पर मौत, भतीजा घायल

City News Uttar Pradesh

प्रथम डोज संतृप्त में नरैनी ब्लाक अव्वल, अब तक 9.99 लाख लोगों ने लगवाए टीके

City News Uttar Pradesh

आरके पटेल के बिगडते बोल कहीं बजा न दें उल्टा ढ़ोल ? लोकप्रियता भी है ढ़ोल में पोल ?

City News Uttar Pradesh

बांदा के व्यंग कार कैलाश मेहरा का कतरने भाग दो का व्यंग्य संग्रह: साहित्य जगत में धमाल

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा प्रत्याशी की जीत हेतु प्रचार को दे रहे तरजीह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़