30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक ओममणी वर्मा बारिश की 'तबाही' से द्रवित: पीड़ितों की 'मदद' हेतु डीएम को पत्र
उत्तर प्रदेश

विधायक ओममणी वर्मा बारिश की ‘तबाही’ से द्रवित: पीड़ितों की ‘मदद’ हेतु डीएम को पत्र

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब ‘आफत’ बनकर ‘बरसी बारिश’ ने नरैनी के ‘गरीबों’ के ‘सिर से छत छीन’ ली, तो उनके ‘संकटमोचक’ बनकर विधायक ओममणी वर्मा सामने आए। ‘गांव-गांव’ में ‘जलभराव और मकान गिरने’ की खबर मिलते ही विधायक ने खुद खेत-खलिहानों और जलमग्न बस्तियों का ‘दौरा’ कर पीड़ित परिवारों का ‘दर्द’ जाना और अब प्रशासन को ललकार कर पीड़ितों को राहत दिलाने की ‘मुहिम छेड़’ दी है।विधायक ओममणी वर्मा बारिश की 'तबाही' से द्रवित: पीड़ितों की 'मदद' हेतु डीएम को पत्र लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नरैनी विधानसभा का बुरा हाल है। शहर से लेकर गांव तक हर तरफ पानी ही पानी भरा है। सबसे ज्यादा मार “गरीबों पर पड़ी” है, जिनके कच्चे मकान पानी में भीगकर भरभरा कर गिर रहे हैं। कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए नरैनी विधायक ओममणी वर्मा ने क्षेत्र के कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ओममणी वर्मा बारिश की 'तबाही' से द्रवित: पीड़ितों की 'मदद' हेतु डीएम को पत्र विधायक ने ‘मांग’ की है कि पूरी विधानसभा में राजस्व कर्मियों की ‘टीम गठित’ कर गिरे हुए ‘मकानों का सर्वे’ करायें। किसी भी पीड़ित का नाम छूटना नहीं चाहिए और सर्वे के आधार पर सभी को अहेतुक सहायता राशि प्राथमिकता पर दी जाए। विधायक ओम मणि की इस पहल से बारिश से ‘पीड़ित परिवारों’ में ‘उम्मीद’ जगी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश गोल्डन रिपोर्ट धारी, फैलाया पार्टी का “प्रकाशपुंज” …

बांदा : मालगोदाम कर्मियों ने पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, रेलवे पुलिस भी थी मौजूद

City News Uttar Pradesh

बांदा में 18 हजार पर मौत का साया ? बेसिक शिक्षा परिषद बनेगा मौत का परकाला ?

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम के कड़े निर्देश अधिकारी समस्याओं का निस्तारण गुण बत्ता एंव तत्परता से करें।

पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़