29 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
दबंगों ने शिक्षिका के घर घुसकर परिवार से की अभद्रता, पति पर फरसे से किया जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश

दबंगों ने शिक्षिका के घर घुसकर परिवार से की अभद्रता, पति पर फरसे से किया जानलेवा हमला …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को शिक्षिका और उसके परिवार को छेडख़ानी का विरोध करना भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत पड़ोसी व उसके साथियों ने शिक्षिका के घर का दरवाजा तोड़कर शिक्षिका व उसकी बेटी के साथ अभद्रता की। इसके बाद उन्हाेंने छेडख़ानी की। पीडि़तों का आरोप है कि अभद्रता करने से मना करने पर हमलावर सोने की चेन, मोबाइल आदि छीनकर ले गए हैं। शिक्षिका ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला निवासी शिक्षिका के पति ने घर में चक्की व स्पेलर लगाया हुआ है। शनिवार रात व्यवसायी पति व शिक्षिका अपने स्पेलर के बाहर बैठे थे। पड़ोस के ही चार लोग अपने तीन अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में आकर वहां गाली गलौज करने लगे। शिक्षिका व उसके व्यवसायी पति ने आरोपितों से घर के पास अभद्रता करने से मना किया तो सभी सात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह शिक्षिका व उसके पति भागकर घर के अंदर घुसे तो हमलावरों ने दरवाजों को तोड़ दिया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने शिक्षिका व उसकी बेटी के कपड़े फाड़कर छेडख़ानी भी की।

पति ने जब इसका विरोध किया तो परिवार पर उन्होंने लोहे की राड और फरसे से हमला कर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर जब मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी ने कालूकुआं चौकी व कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हमलावरों ने उसे और शिक्षिका पत्नी, उसकी बेटी व बेटे के साथ एक पड़ोसी पर हमला किया है। जिसके बाद पुलिस रात में ही एक आरोपित व उसके पिता को पकड़कर चौकी ले गई।

 

हालांकि बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित के पिता को छोड़ दिया है। आरोपित युवक के पास से पीड़ित का एटीएम और मोबाइल बरामद हुआ है। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनाव आयोग ने सीएम योगी के प्रमुख सचिव को हटाने का दिया निर्देश, मुख्यमंत्री कार्यालय का भी देख रहे थे काम

1857 क्रांति के ‘नायक’ मंगल पांडे को कांग्रेसियो का प्रणाम: जयंती पर राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

यूपी में कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में 27357 नए संक्रमित केस सामने आये, 120 की हुई मौत ..

प्रधान बन गया भ्रष्टाचार का पर्याय ? दबंगई के बल पर कर रहा खेला !

City News Uttar Pradesh

बांदा में मंत्री संजय की संवैधानिक रथ यात्रा: निषाद समाज के अपमान पर उठाया सवाल।

शराब की अवैध दूकान पकड़ी गई : एक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़