- विनोद मिश्रा
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के जामूं गांव में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए वहां कई माह से चल रही शराब की अवैध दुकान बरामद कर सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। कमासिन थाना में आबकारी निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एक्साइज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकान में शराब के अवैध स्टॉक के साथ ही ओवर रेटिंग भी पकड़ी गई है। आबकारी विभाग के मुताबिक कुल 231 अदद देशी पउवा बरामद हुए हैं। आबकारी निरीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते दिवस वह बबेरू क्षेत्र के गांवों में चेकिंग के लिए निकले थे।

इसी बीच सहायक आबकारी आयुक्त, प्रयागराज से सूचना मिली कि जामूं गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से दुकान खोलकर देशी शराब की बिक्री की जा रही है। आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ जामूं गांव में छापा मारकर दुकान में ब्रांड मस्तीह (200 एमएल तीव्रता) वाली बोतल 65 रुपये के स्थान पर 80 रुपये में बेचते हुए पकड़ी।

दुकानदार सुभाष तिवारी निवासी ग्राम औदहा थाना मरका को गिरफ्तार कर लिया। दुकान में कुल मस्तीह ब्रांड के 231 पउवा और एक मोबाइल बरामद हुआ। बताया कि दुकानदार से लाइसेंस मांगा गया तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। दुकानदार ने यह भी बताया कि एक माह से शराब बेच रहा है। दुकान में कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगा मिला। यह भी बताया कि इसी के पास चल रही विदेशी मदिरा दुकान के अनुज्ञापी इंद्रेश द्विवेदी (पछौंहा, कमासिन) की ओर से यह शराब बिकवाई जा रही थी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
