28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बत्तीस करोड़ से बनेगा नया बीएससी नर्सिंग कॉलेज और छात्रावास: बजट जारी
उत्तर प्रदेश

बत्तीस करोड़ से बनेगा नया बीएससी नर्सिंग कॉलेज और छात्रावास: बजट जारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बीएससी नर्सिंग की छात्राओं के लिए एक “बड़ी खुशखबरी” है। अब उन्हें पढ़ाई के लिए किराए के कमरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शासन ने 32 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज और 100 बेड वाले छात्रावास के निर्माण को मंजूरी दे दी है, साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है।

बत्तीस करोड़ से बनेगा नया बीएससी नर्सिंग कॉलेज और छात्रावास: बजट जारी

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के भवन में वर्ष 2022 से संचालित बीएससी नर्सिंग कॉलेज में मंडल के चार जिलों बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट के अलावा छतरपुर और पन्ना (मध्य प्रदेश) तथा कानपुर, उन्नाव, और झांसी जैसे अन्य जिलों से भी छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। चार वर्षीय इस पाठ्यक्रम में प्रतिवर्ष 60 सीटों पर दाखिला होता है, जिनमें 85 प्रतिशत छात्राएं होती हैं।अब तक छात्राओं को पुराने हॉस्टल में सीमित जगह के कारण बाहर किराए पर कमरा लेकर रहना पड़ता था।

बत्तीस करोड़ से बनेगा नया बीएससी नर्सिंग कॉलेज और छात्रावास: बजट जारी

कॉलेज का संचालन भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया जा रहा था, जिससे लैब जैसी आवश्यक सुविधाओं में कठिनाई हो रही थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 2023 में अलग से कॉलेज और छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सरकार ने 9.06 करोड़ रुपये छात्रावास के लिए और 23.69 करोड़ रुपये कॉलेज के निर्माण के लिए आवंटित किए हैं। निर्माण कार्य का जिम्मा यूपीपीसीएल को सौंपा गया है। नए कॉलेज भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। तीन मंजिला छात्रावास में 100 बेड की व्यवस्था की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने बताया कि नए कॉलेज और छात्रावास के बनने से छात्राओं को आवास और शिक्षा संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी …

City News Uttar Pradesh

बांदा कांग्रेस की ‘चुनावी’ तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीति

City News Uttar Pradesh Desk

चन्द्रशेखर के गांव पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल: मां को दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

काली पर पुलिस की कार्यवाई: गिराई जा रही गाज, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

पेंशन न मिलने से परेशान सिंचाई कर्मी ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती …

City News Uttar Pradesh

मुस्‍ल‍िम युवक द्वारा मह‍िला पर धर्म पर‍िवर्तन का दबाव: पुलिस तक पहुंचा मामला

ब्रेकिंग न्यूज़