- विनोद मिश्रा
बांदा। पत्नी के अफेयर का विरोध करना पति को महंगा पड़ गया। उसने अपने भाइयों को बुलाकर पति की पिटाई करवा दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मामला शहर कोतवाली के महाराणा प्रताप चौक के पास का है। जानकारी के मुताबिक हरदोई जिले के रहने वाले आशीष की शादी बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में हुई है ।

आशीष ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। कई बार पत्नी को वीडियो कॉल पर बात करते पकड़ा। मना करने पर वह जान से मारने की धमकियां देती है। पीड़ित पति ने कहा कि पत्नी मुझे और मेरे परिवार को फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती रहती है।कुछ दिन पहले पत्नी को मायके छोड़ने अतर्रा जा रहा था। पत्नी रास्ते में धमकी देने लगी तुमको आज जान से मरवा दूंगी। जैसे ही वह बांदा पहुंचा तो ससुर साले और उसके प्रेमी ने लोहे की रॉड और लात घुसा से मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद सभी लोग मौके से भाग गए। उसका मोबाइल और पैसे भी छीन लें गये। खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा रहा। परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
