City News Uttar Pradesh
राजेश दीक्षित के नेतृत्व में 'बकरीद' पर कांग्रेस ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’ : नफरत को दी मात
उत्तर प्रदेश

राजेश दीक्षित के नेतृत्व में ‘बकरीद’ पर कांग्रेस ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’ : नफरत को दी मात

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। ईद उल अजहा के अवसर पर जिला कांग्रेस ने एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की जो मिसाल पेश की है, वह पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बाबूलाल चौराहा पर मुस्लिम भाइयों का गरमजोशी से स्वागत कर उन्हें बकरीद की मुबारकबाद दी गई।

राजेश दीक्षित के नेतृत्व में 'बकरीद' पर कांग्रेस ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’ : नफरत को दी मात

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के दिशा-निर्देशन में ठंडे और मीठे रुआफजा शर्बत का पंडाल लगाकर वितरण किया गया, जिससे सभी में प्रेम और सौहार्द की भावना प्रबल हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, “ईद उल अजहा का यह पवित्र त्योहार हमें एकता, मिल्लत, भाईचारे एवं सौहार्द” का संदेश देता है। हमें सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना होगा।

राजेश दीक्षित के नेतृत्व में 'बकरीद' पर कांग्रेस ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’ : नफरत को दी मात

बांदा की वह विरासत जो सदियों से चली आ रही है, उसमें नफरत के बजाय मोहब्बत की दुकान खोलनी होगी।” कांग्रेस द्वारा ईदगाह के निकट पंडाल लगाया गया था, जहां ठंडा, मीठा रुआफजा शर्बत और ठंडे पानी का वितरण किया गया। मुस्लिम भाईयों की सेवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता जुटे रहे, जिससे माहौल में एक अलग ही अपनत्व और साम्प्रदायिक सौहार्द देखने को मिला।

राजेश दीक्षित के नेतृत्व में 'बकरीद' पर कांग्रेस ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’ : नफरत को दी मात

इस स्वागत समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुमताज अली, पूर्व पीसीसी सदस्य बी लाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी सहित सत्य प्रकाश द्विवेदी, डॉ संजय द्विवेदी, राज बहादुर गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, नाथूराम सेन, अशरफ उल्ला खान रम्पा, इरफान खान सभासद, अरशद अल्वी आदि कांग्रेस जनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति मंजूरी के साथ घोषित …

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में 17 ठिकानों पर दबिश, 12 टीमें तलाश में जुटीं, चार स्थानों पर पुलिस ने डाला डेरा

दर्दनाक हादसा : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, कंटीले तारों में उलझा मिला शव …

City News Uttar Pradesh

अंकित बने ‘ढाल’: धूप-बारिश से राहत का इंतजाम, बन रहा आधुनिक प्रतीक्षालय

योगी का हंटर : मुफ्त का चंदन घिसने वालों द्वारा भयवश राशन कार्डों का समर्पण !

योगी सरकार बनी ‘अशिक्षा का मॉडल’? ‘आप’ का आरोप- प्रदेश में हो रहा शिक्षा का कत्ल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़