City News Uttar Pradesh
अंतरराज्यीय गांजा गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: अवैध गांजे की भारी खेप बरामद
उत्तर प्रदेश

अंतरराज्यीय गांजा गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: अवैध गांजे की भारी खेप बरामद

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘नशा माफिया’ की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने ‘बड़ी कार्रवाई’ की है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निर्देशन में थाना मटौंध पुलिस टीम ने खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के पास से ‘अंतरराज्यीय गांजा तस्करों’ को दबोच लिया। चारों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में 35 किलो 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।

अंतरराज्यीय गांजा गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: अवैध गांजे की भारी खेप बरामद

यह गांजा ‘उड़ीसा से बिहार’ और ‘मध्य प्रदेश होते हुए बांदा’ सहित आसपास के जिलों में ‘सप्लाई’ किया जा रहा था। यह गिरोह वर्षों से नशा कारोबार में लिप्त था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी कर जिले में नशे को बढ़ावा दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ जारी है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

मासूम से दरिंदगी: जंगल में तड़पती मिली बच्ची, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया 'हैवान'

“ऑपरेशन ईगल” के तहत चल रही सख्त कार्रवाई ने नशा तस्करों की नींद उड़ा दी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि नशा मुक्त बांदा के लिए हर सम्भव कदम उठाया जाएगा। पुलिस आरोपियों के अन्य सहयोगियों की पहचान कर रही है। जल्द ही पूरे गिरोह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

शोषण का केंद्र बना ग्रामोदय विश्वविद्यालय: कुलपति के खिलाफ ‘हनुमान चालीसा’ का ‘शंखनाद’

City News Uttar Pradesh

राम मंदिर में मनाई गई तुलसीदास जयंती : बही काव्य की धारा

City News Uttar Pradesh

सांसद वरुण गांधी योगी सरकार के मंत्री पर जमकर बरसे, भाजपा पर लगाया भ्रष्ट नेताओं का संरक्षण देने का आरोप

City News Uttar Pradesh

विधवा महिला का देवर ने थामा हाथ : कोतवाली परिसर में बने मंदिर में हुई शादी

यूपी : योगी सरकार का महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर बड़ा एक्शन, छह माह में पांच को मृत्युदंड व 300 को उम्रकैद का तय किया लक्ष्य

ब्रेकिंग न्यूज़