27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सियासत की हाई वोल्टेज लाइन पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ऐसा ‘करंट’ मारा कि विपक्ष के खेमे में ‘अंधेरा छा’ गया। अपने विधानसभा क्षेत्र को रोशन करने का संकल्प लेकर वह सीधे लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भिड़ गए। हाथ में मांग पत्र और एजेंडे में बांदा को महानगर बनाने का विजन

विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !विधायक ने ‘पहला वार’ बिजली पर किया। विलगांव में नया विद्युत सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रख दिया। साथ ही दो टूक कहा कि ‘बांदा को कटौती मुक्त जिला घोषित’ करें। यह सीधा राजनीतिक संदेश है की गर्मी में ट्रिपिंग और चुनाव में वोटिंग, दोनों का हिसाब जनता बिजली से ही करती है। विधायक जानते हैं कि 2027 की बिसात अभी से बिछेगी और बिसात की पहली चाल ‘बिजली’ है।

विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !‘दूसरा दांव’ विधायक नें सुंदरीकरण पर चला। नगर की चल रही परियोजनाओं के लिए समय से धन आवंटन की मांग उठाई। साफ किया कि जिला मुख्यालय को महानगर का स्वरूप देना है तो योजनाएं कागज से निकलकर सड़क पर उतरें। यह बयान विपक्ष के उन आरोपों पर ‘फ्यूज’ है जो कहते हैं कि सत्ता में आने के बाद काम नहीं होता। विधायक ने बता दिया कि ‘डबल इंजन’ की सरकार में फाइल दौड़ती है, लटकती नहीं

विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !इस पावर मीटिंग में चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू की मौजूदगी भी सियासी संकेत दे गई। नगर और विधान सभा की जुगलबंदी का मतलब साफ है। विकास का करंट अब नगर पालिका से लेकर विधानसभा तक एक साथ दौड़ रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि प्रकाश द्विवेदी का यह मूव सिर्फ मांग पत्र नहीं, मिशन 2027 की तैयारी है। बांदा में बिजली और सुंदरीकरण दो ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हर वोटर की नजर है। विलगांव में सब स्टेशन और बांदा में बिजली की बेहतर आपूर्ति विधायक का ग्राफऔऱ ‘हाई वोल्टेज’ कर देगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली नजदीक आई : उम्मीद पर कुंभकारों के यहां रफ्तार भर रहे चाक …

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम आनन्द शजर की बढ़ायेंगें कदर, स्वरोजगार योजना के मसले पर अधिकारियों पर भड़के !

City News Uttar Pradesh

राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का होगा सत्यापन : गलत होने पर काटा जायेगा नाम

Banda : बुंदेलखंड मिला तोहफा, सांसद ने बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी …

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये “मुंगेरी लाल” !

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस, 23 साल पुराने मामले में मांगा जवाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़