City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : एक करोड़ खर्च, फिर भी पानी की टंकी नहीं बुझा सकी प्यास ​…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा (अतर्रा) : हर घर नल से जल के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना शुरू की गई है, उसके उलट कृष्णानगर मोहल्ले में दो दशक पहले खर्च किए गए एक करोड़ रुपये पानी में ही बहते दिख रहे हैं। बनवाई गई पानी की टंकी से आजतक जलापूर्ति नहीं की जा सकी। करीब 15 हजार की आबादी पानी को तरह रही है और टंकी हैंडओवर तक नहीं की जा सकी।
पेयजल संकट से निपटने के लिए के लिए संसाधनों के नाम पर भले ही हर साल लाखो रुपये खर्च हो रहे हों, लेकिन जिले के कई ऐसे क्षेत्र हैं। जहां लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं। यही हाल अतर्रा के कृष्णानगर समेत उससे जुड़े अन्य मोहल्लों का है। जहां करीब दो दशक पहले एक करोड़ की लागत से 15 हजार की आबादी की प्यास बुझाने के लिए पानी की टंकी बनायी गयी थी। जल निगम 16वीं शाखा द्वारा बनायी गयी यह टंकी आज भी सफेद हाथी बनी खड़ी है। प्यास बुझाना तो दूर आज तक हैंड़ओवर तक नही हो पायी।


नगर के कृष्णा नगर में सन 2001-2002 में जलनिगम की 16वीं शाखा बांदा द्वारा लगभग 15हजार आबादी क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति हेतु पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। इस टंकी से मूसानगर, कृष्णा नगर, सुदामापुरी, बिसंडा रोड, ओरन रोड को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग एक करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया था। टंकी निर्माण के बाद सभी वार्डो में पाइप लाइन भी बिछा दी गई। कुछ लोगो के कनेक्शन भी हो गए, परंतु टूटी पाइप लाइन के कारण सप्लाई चालू होते ही पानी नलियों व सड़को में बहने लगा। जिस कारण सप्लाई बंद कर दी गयी जो आज तक फिर शुरू नही हो सकी हो।इतना ही नही जल संस्थान द्वारा टंकी निरीक्षण में मिली खामियों को सही कराने की बात कह हैंडओवर की बात कही गई थी, लेकिन आज तक न तो खामियां दूर हुई और न ही हैंडओवर हुई है।

– बोले जिम्मेदार

कौशल कुमार (अवर अभियंता जल संस्थान) ने बताया कि जल निगम द्वारा बनवाई टंकी की खामियां अभी तक सही नही हुई है। जिसके चलते आज तक हैंडओवर नही हो सकी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश)

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका में कथित स्वार्थी सभासद परेशान: हालत “खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे” !

City News Uttar Pradesh

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दो महिला समेत पांच गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थीं युवतियां ….

City News Uttar Pradesh

दहशत फैलाने वाले ‘गिरोह’ का अंत: गैंगस्टर के ‘तीन’ अभियुक्तों को ‘कोर्ट’ ने सुनाई ‘तीन साल’ की सजा

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में भाजपा में बढ़ गई धड़कन: कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, रविवार को घोषणा

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव में भाजपा अल्पसंख्यकों पर भी लगायेगी दांव: टिकट वितरण की बनी नीति

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य तंत्र का ‘तमाचा’ : डीएम की बेटी पहुंची तो अल्ट्रा साउंड चालू, बेबस मरीजों के लिए बंद ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़