26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
किसान खाद संकट रोजाना लगा रहे जाम: मचा हुआ है हाहाकार
उत्तर प्रदेश

किसान ‘खाद संकट’ पर रोजाना लगा रहे जाम: मचा हुआ है ‘हाहाकार’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों का आक्रोश मंगलवार को भी सड़कों पर फूट पड़ा। कहीं बांदा-कालिंजर मार्ग तो कहीं झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सहकारी समितियों के सचिवों पर किसानों ने खुलेआम कालाबाजारी और झूठी सूचनाएं चस्पा करने का आरोप लगाया। गुस्साए किसानों ने दो टूक कहा कि यदि दो दिनों में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। नरैनी क्षेत्र के पनगरा सहकारी समिति में मंगलवार को किसान खाद लेने पहुंचे तो नोटिस बोर्ड पर सचिव द्वारा “लखनऊ में बैठक” का बहाना लिखी चिट्ठी टंगी मिली। किसान जब यह जान गए कि सचिव पवन तिवारी बैठक में नहीं, बल्कि अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त है,तो गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। देखते ही देखते बांदा-कालिंजर मार्ग पर किसानों ने जाम लगाकर सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान खाद संकट रोजाना लगा रहे जाम: मचा हुआ है हाहाकार

इधर, अतर्रा तहसील में भी खाद संकट ने किसानों को सड़कों पर ला खड़ा किया। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि सहकारी समितियों में खाद की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें प्राइवेट दुकानों से दोगुनी कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। किसानों का कहना था कि जब खेती का सीजन चरम पर है, तब उन्हें खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सचिवों की मिलीभगत से खाद ब्लैक में बेची जा रही है। नाराज किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन करेंगे। नरैनी और अतर्रा, दोनों जगहों पर सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार यशपाल यादव ने किसानों को समझाने का प्रयास किया और खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पुलिस की समझाइश और प्रशासन की गारंटी के बाद देर शाम जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खुल सका।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उत्तर प्रदेश में जल्द बनकर तैयार होंगे 12 नए एयरपोर्ट : मंत्री नंद गोपाल नंदी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें तन -मन एवं श्रम कमल खिलाने के लिये किया समर्पित

City News Uttar Pradesh

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद और हापुड की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा : डीजीपी व मुख्य सचिव का फूंका पुतला

City News Uttar Pradesh

यूपी की सियासत में केशव इन, दिनेश आउट : दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक क्यों बने डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य को क्यों रखा गया बरकरार ?

मंत्री रामकेश नें बताया अमृत योजना में तिंदवारी, बिसंडा व ओरन में भी बरसेगा विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़