
- शरद मिश्रा
बांदा। धान की रोपाई के चरम समय पर जिले के किसानों को खाद की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। सहकारी समितियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश किसान खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हैं। इस गहरी समस्या पर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जसपुरा और पैलानी क्षेत्र का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि किसान बुरी तरह परेशान हैं और उनकी फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुँच गई हैं।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का यह दावा कि गोदामों में भरपूर खाद उपलब्ध है, पूरी तरह झूठा साबित हो रहा है। “हकीकत यह है कि किसानों को खाद मिल नहीं रही और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को तुरंत खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो कांग्रेस जनांदोलन खड़ा करेगी। राजेश दीक्षित ने साफ कहा कि सहकारी समितियों में पारदर्शिता नहीं है। खाद न मिलने से किसान मजबूर होकर जगह-जगह आंदोलन और सड़क जाम कर रहे हैं। यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
