
- विनोद मिश्रा
बांदा। सांसद कृष्णा पटेल की सियासी जमीन अब “अपनों के पांव तले से ही खिसकती” दिख रही है ! कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेल रहीं “सांसद को अब सबसे बड़ा झटका पटेल बिरादरी से लग रहा” है? जिस वोट बैंक को सीढ़ी बनाकर वह दिल्ली पहुंचीं, वही “बिरादरी अब उनसे मुंह मोड़” रही है ! गांव-गांव चौपालों में एक ही चर्चा है “अपनी बिरादरी की सांसद समझकर सिर-आंखों पर बैठाया’, पर जीत के बाद उन्होंने हमें ही ‘आउट ऑफ साइट” कर दिया !
पटेल बहुल इलाकों में गुस्सा इस कदर है कि लोग अब खुलेआम बगावत पर उतर से आए हैं ! बुजुर्ग मतदाताओं का कहना है कि चुनाव में घर-घर जाकर ‘बिरादरी का वास्ता’ दिया गया, सुख-दुख में साथ खड़े होने के वादे हुए। पर नतीजा सिफर निकला। “जीत के बाद न सांसद दिखीं, न उनके वादे”। फोन नहीं उठते, मिलना तो दूर की बात। एक नाराज किसान ने तंज कसा “हमने ‘कुर्सी’ दी, उन्होंने ‘कन्नी’ काट ली। अब जब ‘वोट’ मांगने आएंगे तो हम ‘किवाड़’ बंद कर लेंगे।
युवाओं का गुस्सा और तीखा है ! उनका आरोप है कि थाने-कचहरी, नौकरी-रोजगार या “छोटे-मोटे काम में भी सांसद की तरफ से कोई पैरवी नहीं” हुई। “अपना विधायक, अपना सांसद” का नारा देकर वोट तो ले लिया, पर बिरादरी के लड़कों को ‘अपना’ मानने से इनकार कर दिया। कई गांवों में अब लोग साफ कह रहे हैं कि इस बार ‘बिरादरी कार्ड’ नहीं चलेगा। एक युवा बोला पिछली बार इमोशन में वोट दे दिया, इस बार ‘लोकेशन’ पूछकर देंगे।
राजनीतिक पंडित मान रहे हैं कि कार्यकर्ताओं के बाद पटेल वोट का छिटकना सांसद के लिए ‘डबल डेंट’ है ! बांदा में पटेल वोट बैंक महत्वपूर्ण माना जाता है, और उसी के रुठने से समीकरण सीधे उलट गए हैं ! अंदरखाने चर्चा है कि कई गांवों में ‘विकल्प तलाशो’ बैठकें शुरू हो गई हैं। भाजपा तो पहले से ही ताक में थी, अब’अपनों’ की बगावत ने सांसद की राह और कांटों भरी कर दी है? फिलहाल “सांसद खेमे में सन्नाटा है,पर बिरादरी की चौपालों में शोर” तेज है ! बांदा की सियासत में नया जुमला तैर रहा है “पटेल का वोट पटेल को, पर जो पटेल को भूल जाए, उसको पटेल क्यों तोले ?” दिल्ली की कुर्सी तक का रास्ता जब ‘अपनी गली’ से ही बंद हो जाए, तो समझो “सियासी मीटर रेड जोन” में पहुंच गया है !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
