- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में डेंगू का दंंस और मलेरिया का मर्ज लोगों की जिन्दगियों को निवाला न बनाने लगे, यह भयावह स्थिति उत्पन हो रही है। हालांकि जिला अधिकारी आनंद सिंह इस मसले पर गंभीर हैं और लगातार समीक्षा भी कर रहें हैं। बावजूद इसके यदि जम्मेदार अधिकारी लापरवाह रहे तो जिला मृत्यु का टापू न बन जाये, ऐसे भी हालात उत्पन हो सकते हैं ?

जिले में एक तरफ जहां वायरल फीवर के साथ मच्छर जनित बीमारियों ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है,वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई को लेकर अभी बहुत अनदेखी हो रही है। शहर से लेकर गांव तक कहीं भी फागिग नहीं हो रही । डीजल बचाने के लिए मशीनें आराम फरमा रही हैं।

नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग कीटनाशक दवा का छिड़काव कर स्थिति नियंत्रित करने का दावा कर रहा है। लेकिन जमीन पर तो फिलहाल ऐसा नहीं दिख रहा !

मलेरिया विभाग के पास मच्छरों से बचाव के लिए 20 कीटनाशक दवा छिड़कने के पंप हैं। इसके अलावा तीन फागिग मशीनें हैं। इसी तरह नगर पालिका के पास करीब 45 पंप दवा छिड़काव के और तीन फागिग मशीनें हैं। जिसमें एक मशीन से धुआं कम निकलता है। उससे फागिग कराने का मतलब सिर्फ कागजों में काम पूरा करना है।

ऐसा नहीं है कि मलेरिया विभाग के पास फागिग की दवा उपलब्ध नहीं है। 200 लीटर मैलाथियान दवा की है। अभी तक 100 लीटर विभाग दवा नगर पालिका को दे चुका है। लेकिन कहीं भी दोनों विभाग मिलकर फागिग नहीं करा रहे हैं! इससे मच्छर नालियों व जलभराव की जगह में पनप रहे हैं। गांवों के रास्तों में कीचड़ भरा है। विभाग भी डीजल के खर्च से बचने के लिए फागिग नहीं करा रहे, जबकि जिले में दो डेंगू के मरीज भी मिले हैं। यही हाल रहा तो स्थिति बिगड़ सकती है। डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या भी फिरोजाबाद व मथुरा की तर्ज पर बढ़ सकते हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार का कहना है की शहर में दो टीमें व ब्लाक स्तर पर आशाओं की मदद से टीमों को भेजकर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के समय जुलाई में फागिग भी कराई गई है। एक दो दिन में फागिग दोबारा शुरू कराई जानी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
