
- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू चौराहे के ‘सुंदरीकरण और सड़क चौड़ीकरण’ के नाम पर चल रहे ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ ने शुक्रवार को ‘ऐसा खौफनाक रूप’ ले लिया कि एक पल की ‘चूक जानलेवा’ बन सकती थी। ‘चार मंजिला इमारत’ गिराते समय अचानक मकान का एक पूरा हिस्सा सीधे पोकलैंड मशीन पर ‘ढह’ गया,जिससे मशीन चालक मलबे में दब गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग सहम गए और पूरा प्रशासनिक अमला सकते में आ गया।

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एसडीएम, सीओ, तहसील प्रशासन, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और पीएसी बल की मौजूदगी में अभियान चल रहा था। तभी देवेंद्र कसौंधन के चार मंजिला मकान को गिराने के दौरान अचानक इमारत भरभराकर पोकलैंड मशीन पर गिर गई। जनपद बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय चालक दिलीप कुमार मलबे के नीचे दब गया। चीख-पुकार मच गई। करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू चला, दो बुलडोजरों की मदद से मलबा हटाया गया। किसी तरह दिलीप को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद जो सबसे चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई, वह थी अफसरों की बयानबाजी।

एसडीएम अवनीश त्यागी ने साफ कहा “कानून-व्यवस्था हमारी जिम्मेदारी है,मशीन और गिराने की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था की।” वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मनोज पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा “जमीन खाली कराकर देना राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है।” सहायक अभियंता राकेश कुमार ने तो पोकलैंड मशीन मंगाए जाने की जानकारी से ही इनकार कर दिया। यानि हादसा हो गया, जान खतरे में पड़ गई, लेकिन जिम्मेदार कोई नहीं ! नागरिकों का कहना है कि अब तक यह तक स्पष्ट नहीं किया गया कि सड़क कितनी चौड़ी होगी, नाली कहां बनेगी,फुटपाथ और बिजली के पोल कहां जाएंगे। बिना स्पष्ट योजना के सीधे बुलडोजर चलाना खुद हादसों को न्योता देना है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
