29.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
झांसी रेल मंडल में यात्रियों के साथ बढ़े अपराध, एक साल में 25 हजार हुए शिकार
उत्तर प्रदेश

झांसी रेल मंडल में यात्रियों के साथ बढ़े अपराध, एक साल में 25 हजार हुए शिकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी रेल मंडल से होकर आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्री खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसका अंदाजा रेलवे के पास आईं शिकायतों से लगाया जा सकता है। 12 महीने में रेलवे के पास ट्रेन और स्टेशन पर यात्री सुरक्षा से जुड़ीं 25 हजार से अधिक शिकायतें आई हैं। ये यात्री ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर अपराध के शिकार हुए हैं।

निजी हाथों में जाएंगी बांदा सहित 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां

बांदा एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन सहित मंडल के अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से 24 घंटे में 110 यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां से प्रतिदिन औसतन 1.10 लाख यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे के पास आरपीएफ और जीआरपी बल है।

बांदा से दिल्ली-प्रयागराज का सफर होगा और आसान: 28 अप्रैल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

लेकिन, फिर भी यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंडल से गुजरने वालीं ट्रेनों में सवार यात्रियों ने हर दिन सुरक्षा से जुड़ीं औसतन 70 शिकायतें की हैं। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक ट्रेनों में 24,244 और स्टेशन पर 1173 यात्रियों ने रेलवे से सुरक्षा मांगी है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में ट्रेन और स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर यात्रियों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। रेलवे ने सभी शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें ली क्लास : पीएम आवासों की धीमी प्रगति पर खफा ! …

भाजपा में ‘अंदरूनी कलह’ : स्थापना दिवस से पहले ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटा संगठन

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘जागते रहो’ अभियान की शुरुआत, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ उठी आवाज

City News Uttar Pradesh

जुए की ‘महफिल’ में पुलिस का ‘धावा’: मच गई भगदड़, 3 गिरफ़्तार, 3 अंधेरे में हुए फरार

City News Uttar Pradesh Desk

घर पर धावा बोल दो की गोली मारकर हत्या, दो घायल : ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह की पत्नी की सलाह, परिवार नियोजन करे खुशहाल …

ब्रेकिंग न्यूज़