City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी 'औचक' छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी ‘औचक’ छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर की सफाई और विकास कार्यों के बीच पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने मंगलवार को अनोखा तरीका अपनाया। सुबह की वॉकिंग ड्रेस में ही वे औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। नगर पालिका की टीम और अधिकारियों के साथ शहर के कई वार्डों का दौरा कर उन्होंने साफ कर दिया कि अब “स्वच्छ बांदा-सुंदर बांदा” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सख़्त हकीकत बनने जा रहा है।

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी 'औचक' छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

वार्ड नंबर 11 के कलामत मोहल्ला, भाड़न नाला, यादव मोहल्ला, दरी मोहल्ला और नजरबाग पहुंचकर अंकित गुप्ता ने नालों में गंदगी और अव्यवस्था देखी। सफाई कर्मियों और जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाते कहा कि सफाई में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी 'औचक' छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

निरीक्षण के दौरान अंकित गुप्ता ने सीसी रोड के निर्माण की भी बारीकी से जांच की। निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री और मजबूती को परखा। उन्होंने अधिकारियों को सख़्त चेतावनी दी, जनता के पैसे की बर्बादी किसी भी हाल में नहीं होगी। घटिया निर्माण पर समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी 'औचक' छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

उन्होंने सफाई कर्मियों और अफसरों को आदेश दिए कि बरसात खत्म होते ही जलभराव की समस्या खत्म की जाए और नालों की सफाई नियमित की जाए। उन्होंने दोहराया कि ‘स्वच्छ बांदा-सुंदर बांदा’ महज अभियान नहीं, बल्कि इसे धरातल पर उतारकर शहर की तस्वीर बदली जाएगी।

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी 'औचक' छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने गली-मोहल्लों की गंदगी और टूटे नालों की शिकायत की। अंकित गुप्ता ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता से वादा किया कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा नेता जयराम सिंह गुमशुदा आयांश के परिजनों से मिले : बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

राजनीति : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान लाया राजनीतिक तूफान, क्या बनने से पहले दरक जाएगा I.N.D.I.A गठबंधन ?

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित की ‘चौकसी’: अफसरों की ‘कसी लगाम’, कहा- ‘लापरवाही’ नहीं होगी ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

City News Uttar Pradesh

डंपर बना बिजली का काल: 30 से ज्यादा खंभे धराशायी, आधा दर्जन गांव ‘अंधेरे में डूबे’

पूर्व विधायक दलजीत बोले: बजट ‘आशाओं’ का दस्तावेज, दूरदर्शी व समृद्धि की रखेगा ‘नींव’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़