28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड का दर्द : गाय है पर दूध नहीं, खेत है खेती नहीं ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में एकीकृत फसल कृषि प्रणाली पर आधारित खेती के लिए नाबार्ड व विश्वविद्यालय की संयुक्त परियोजना की शुरुआत हो गई है। नाबार्ड के अध्यक्ष ने बुंदेलखंड की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां गाय है दूध नहीं। खेत है पर खेती नहीं। बरसात है फिर भी पानी नहीं। यह विचारणीय है इसके लिए सोच समझकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है।


कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय सभागार में को आयोजित कार्यक्रम में मल्टीलेबल इंप्लायीमेंट जेनरेशनथ्रो इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम फार सेस्टनेवल लाइवली हुड इन बुंदेलखंड रीजन की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि नाबार्ड के चेयरमैन डा.जीआर चितला ने बुंदेलखंड की समस्याओं का जिक्र कर उनके समाधान के सुझाव दिए।

कहा कि बुंदेलखंड को सुना था। आज देख भी लिया। यहां के जनजीवन को देखना अपने आप में एक नया अनुभव है। यहां जितना महसूस किया उससे यही लगा कि बुंदेलखंड में बरसात है फिर भी पानी नहीं, पानी है पर रुकता नहीं। गाय है पर दूध नहीं, खेत है पर खेती नहीं। यह विचारणीय है। इसे सोच-समझकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। गाय को हम मां मानते हैं आखिर उसे हम कैसे बेसहारा छोड़ सकते हैं। खेती में पशुपालन एक आवश्यक घटक है। किसानों को इसे अपनाना होगा। तभी अन्नाप्रथा दूर होगी। यहां की पहचान ज्वार, बाजरा, रागी, जैसी फसलों से होना चाहिए। इन फसलों को आइएफएस माडल घटक के रूप में लाया जा सकता है। उन्होंने यहां के किसानों को प्रसार गतिविधियों से प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक डा.जीएस चौहान ने कहा कि तकनीकि के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी को एक साथ जोड़कर वैज्ञानिक कृषि के क्षेत्र में विकास कर सकते हैं। इसमें बांदा कृषि विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुलपति डा.यूएस चौहान ने विश्वविद्यालय की तीन वर्षीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला। नाबार्ड के अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि संबंधित कृषि प्रणाली के विभिन्न माडल कृषि विश्वविद्यालय विकसित करेगा। इस मौके पर डा.जीएस पवार, डा.नरेंद्र सिंह, इंजी.संजय कुमार, डा.मयंक दुबे, डा.सौरभ, डा.दीप्ति भार्गव, डा.बीके गुप्ता, डा.अनिकेत कोल्हापुरे, डा.पी साहू, संदीप कुमार, डा.एसबी द्विवेदी, डा.बीके सिंह, डा.प्रिया अवस्थी आदि उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप …

City News Uttar Pradesh

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान

मंत्री रामकेश नें ‘रिवर रैंचिंग’ कार्यक्रम में की ‘शिरकत’: मत्स्य अंगुलिकाओं को किया ‘प्रवाहित’

City News Uttar Pradesh

नरैनी नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा के मूलचन्द्र सोनकर जीत

नसीमुद्दीन की स्वतंत्रता दिवस पर हुंकार: ‘पीडीए’ को ‘हक’ और संविधान की ‘रक्षा’ असली ‘आजादी’, 2027 पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र शिविरों का रच रहे इतिहास: गोयरा में सैकड़ों का हुआ इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़