- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल जेल में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का नाम चर्चा में तो है लेकिन उसका अब वो रुतबा नहीं रहा। जेल में अब उसकी एक-एक रात बमुश्किल कट रही है। जेल में वह इन दिनों में मुकदमों और परिवार की टेंशन में बेचैनी भरे दिन काट रहा है। माफिया की हालत ये हो गई है कि जेल में वह किसी से बात नहीं करता है और ना ही कोई डिमांड करता है, बस दुबका लेटकर करवटे बदलता है। जो भी कहता है, सीधे वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के दौरान कोर्ट में कहता है। बता दें कि पिछले दिनों जेल में खातिरदारी के कारण कई स्टाफ को सस्पेंड किया जा चुका है।

बाहुबली बड़ा बेचैन है। जेल की तन्हाई बैरक में एक-एक पल काटने को मजबूर है। एक तरफ उसे मुकदमों और सजा होने की चिंता सता रही है तो दूसरी तरफ बेटे-बहु यानी परिवार की। मुख्तार से काफी दिनों से वकील के अलावा कोई परिवारिक व्यक्ति मिलने भी नही आया. जिससे वो और भी परेशान है और बस बेचैनी से करवटें बदल रहा है. जेल में न किसी से बात करता है, न कोई डिमांड करता है, बस जो भी कहता है वीडियो कांफ्रेंसिंग में पेशी के दौरान कोर्ट से कहता है। उसने हाल ही में कोर्ट से परिवार से मिलने और बात करने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि अभी कोर्ट का कोई आदेश बांदा जेल प्रशासन को नहीं मिला है।

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि, ‘बंदी मुख्तार बांदा जेल में कोई डिमांड नहीं करता, जो भी कहता है कोर्ट के सामने कहता है। उसने परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी लेकिन कोर्ट से अबतक कोई डायरेक्शन नहीं मिला है, मिलेगा तो जरूर पालन किया जाएगा। एक वकील ही उसके मिलने आते हैं, परिवार का कोई नहीं आया। जिससे वो परेशान तो है ही,इन दिनों वो अगले मामलों की तैयारी में जुटा है, किसी से कोई रिएक्शन नहीं करता। खाना जेल मैनुअल के अनुरूप दिया जा रहा है, कोई डिमांड भी नही है। रही सुरक्षा की बात तो पूरे जेल कैम्पस में सीसीटीवी के साथ जेल पुलिस, सिविल पुलिस के साथ पीएसी का पहरा है। हर गतिविधि पर मैं खुद निगरानी रखता हूं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
