![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। “आराम हराम है” के मूलमंत्र को जीवनशैली बना चुके सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एक बार फिर जनसरोकारों की गहराइयों तक पहुंचते दिखे।

बिना लाव-लश्कर और प्रचार के, वे नगर क्षेत्र के बिजलीखेड़ा और बंगालीपुरा मोहल्लों की तंग गलियों में पैदल चलकर जनता के बीच पहुंचे। इस पैदल भ्रमण ने यह साबित कर दिया कि वह केवल कागज़ी जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि धरातल पर उतरकर जनता की धड़कनों को सुनने वाले नेता हैं।

रविवार की सुबह जब आम लोग अपने घरों में चाय की चुस्की ले रहे थे, तभी विधायक प्रकाश द्विवेदी चुपचाप मोहल्लों की गलियों में प्रवेश कर चुके थे। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे विधायक ने बिजलीखेड़ा और बंगालीपुरा में घर-घर जाकर लोगों से बात की, उनकी परेशानियां सुनीं और नालियों, गंदगी, जलनिकासी जैसी समस्याओं पर खुद मौके का मुआयना किया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहली बार किसी विधायक ने इस तरह बिना तामझाम के, बगैर सुरक्षा घेरे के सीधे हमसे बात की। वृद्ध महिला से लेकर स्कूल जाते बच्चों तक, सबने अपनी-अपनी बातें खुलकर रखीं। एक बुजुर्ग ने भावुक होते हुए कहा विधायक जी हमारे घर तक आए, यह हमारे लिए सौभाग्य है। अब लगता है कि हमारी भी सुनवाई होगी।

विधायक ने मौके पर ही कई समस्याओं का संज्ञान लेते हुए साफ-सफाई, नालों की मरम्मत, जलनिकासी, गलियों की मरम्मत आदि से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने नगर पालिका के अधीनस्थ अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता भी भ्रमण में विधायक के साथ रहे। उन्होंने सभी शिकायतों और समस्याओं को नोट कर, शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा ‘मैं हमेशा यही चाहता हूं कि जनता की आवाज़ सीधे मुझ तक पहुंचे। जनसेवा ही मेरा लक्ष्य है और यही मेरी शक्ति है’। जिस जनता ने मुझे चुना है, उनका विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। किसी मोहल्ले, जाति या वर्ग में भेदभाव नहीं सबके लिए काम करना ही मेरा धर्म है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
