City News Uttar Pradesh
क्रांतिकारियों की धरोहर 'उपेक्षा' की शिकार: कांग्रेस ने डीएम से की 'जीर्णोद्धार' की मांग
उत्तर प्रदेश

क्रांतिकारियों की धरोहर ‘उपेक्षा’ की शिकार: कांग्रेस ने डीएम से की ‘जीर्णोद्धार’ की मांग

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आज़ादी की लड़ाई में अपनी लेखनी और विचारों से अंग्रेज़ी हुकूमत को हिलाने वाले महान क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन की स्मृति अब उपेक्षा की मार झेल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी इस ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए अब सड़क पर उतर आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी जे. रीभा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ‘कल्पवृक्ष वाटिका’ के जीर्णोद्धार की मांग की।

क्रांतिकारियों की धरोहर 'उपेक्षा' की शिकार: कांग्रेस ने डीएम से की 'जीर्णोद्धार' की मांग

कांग्रेस ने कहा कि यह वही वाटिका है, जो गोपीनाथ दनादन की स्मृति में तत्कालीन जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप के निर्देशन में और एडीएम राजेश कुमार व डीएफओ अरविंद कुमार की देखरेख में बनाई गई थी। उस समय इस वाटिका में डीएम ने स्वयं अपने हाथों से कल्पवृक्ष का रोपण किया था, जो आज भी क्रांतिकारी भावना का प्रतीक बन खड़ा है। लेकिन अब वही वाटिका ‘बदहाली की शिकार’ है। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने बताया कि अंदर का फर्श पूरी तरह कच्चा है, बरसात के मौसम में चारों ओर कीचड़ और घास फैल जाती है, जिससे यह स्थान गंदगी में बदल जाता है।

क्रांतिकारियों की धरोहर 'उपेक्षा' की शिकार: कांग्रेस ने डीएम से की 'जीर्णोद्धार' की मांग

कांग्रेस ने डीएम से मांग की कि वाटिका का फर्श इंटरलॉकिंग से पक्का कराया जाए, परिसर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा यह वाटिका केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि यह बांदा की गौरवशाली स्वतंत्रता यात्रा का प्रतीक है। प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महा परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’, और मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी शामिल रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें फूंका मंत्र : गांवों में भाजपा की गहरी पैठ बनाने की अपील

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ऐतिहासिक पहल: राइफल क्लब ‘नीलामी’ पर ‘सीएम योगी’ का लगा ‘ब्रेक’

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो ट्वीट कर कहा- शिष्टाचार भेंट

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने संभाली विकास की कमान: शुरू किया पुनः जनसंपर्क एवं निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

माफिया हुए बेचैन : प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी, फिर नौ ओवरलोड वाहन हुए सीज

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़