City News Uttar Pradesh
इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा
उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल के जिलें इलेक्ट्रानिक बस सुविधाओं से जुड़ेंगे। परिवहन विभाग नें पर्यटनएवं धार्मिक स्थलों में इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग करके यात्रा को सुविधाजनक बनाने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत लखनऊ बांदा, चित्रकूट अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सीधे जोड़ा जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने प्रथम चरण में अपने बस बेड़े में 250 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का निर्णय लिया है।

इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा
Chitrakoot division will get the pleasure of electronic buses: the cheer of pilgrimage will echo

इस योजना के तहत, केंद्र सरकार की फेम टू स्कीम के तहत मिलने वाले 40 प्रतिशत अनुदान के लिए भी पत्र भेजा गया है।केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस योजना के अनुसार, परिवहन निगम केपेक्स मॉडल पर आधारित व्यवस्था के तहत इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। यह एक पर्यावरण सुरक्षित और स्वच्छ परिवहन विकल्प प्रदान करेगी। इलेक्ट्रिक बसें शोध और विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जो प्रदूषण को कम करने और वन उपयोग को बचाने में मदद करेंगे।

इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा
Chitrakoot division will get the pleasure of electronic buses: the cheer of pilgrimage will echo

यह योजना पर्यटन को भी बढ़ाने का एक प्रयास है, क्योंकि यात्रियों को इन प्रमुख प्राचीन शहरों के बीच आसानी से यात्रा करने का अवसर मिलेगा।इससे पर्यटकों को इन स्थानों की सुंदरता और महत्व का अनुभव करने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसों के उपयोग से यात्रा करने से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि यह शहरों के लोगों के लिए भी आरामदायक और सुरक्षित बनेगा।
इसके साथ ही, यह योजना भारतीय सरकार के उद्योग और नवाचार को प्रोत्साहित करेगी, क्योंकि इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण और उनके लिए आवश्यक चार्जिंग स्टेशनों की व्यवस्था करने के लिए नए उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जलवा तेरा जलवा, गावों की सरकार सचिवालयों से करेगी राज…

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘भाजपा’ क्या हुई ‘रोग ग्रस्त’ ? क्यों नहीं ‘निरोग’ हो पा रहा ‘संगठन’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा पालिका : एक साल बीता पर अभी तक तय नहीं हो पाए मनोनीत सभासद

City News Uttar Pradesh

बांदा कोतवाली के सिपाही ने गंवाई जान: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी पर भारी मड़ौली खुर्द अवैध बालू खनन माफिया विवेक एवं संतोष ?प्रशासन खामोश ?

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की प्रशानिक “लक्ष्मण रेखा” : “न बाबा न” का बन गया माहौल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़