28.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मालती-अंकित का 'विकास ड्राइव' : बांदा में 'नई सड़कों' व कुएं के 'जीर्णोद्धार' से चमके मोहल्ले
उत्तर प्रदेश

मालती-अंकित का विकास ड्राइव: बांदा में नई सड़कों व कुएं के जीर्णोद्धार से चमके मोहल्ले

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर को नई पहचान और विकास की नई दिशा देने की कवायद अब तेज़ हो चली है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती और उनके प्रतिनिधि अंकित बासू के नेतृत्व में शहर के कई वार्डों में विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है। पालिका प्रशासन का यह अभियान न सिर्फ सड़क और निर्माण कार्यों तक सीमित है, बल्कि इसका उद्देश्य नगर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक नगर के रूप में स्थापित करना है।

मालती-अंकित का 'विकास ड्राइव' : बांदा में 'नई सड़कों' व कुएं के 'जीर्णोद्धार' से चमके मोहल्ले

पालिका अध्यक्ष मालती और प्रतिनिधि अंकित बासू ने रविवार को नगर के वार्ड 23 कटरा पूर्वी में स्थित एक पुराने कुएं के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की। यह कुआं लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था, जो अब न सिर्फ साफ-सुथरा बनाया जाएगा बल्कि जल संरक्षण के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित होगा।

मालती-अंकित का 'विकास ड्राइव' : बांदा में 'नई सड़कों' व कुएं के 'जीर्णोद्धार' से चमके मोहल्ले

अध्यक्ष मालतीने कहा कि “हमारे नगर की पुरातन संरचनाएं हमारी धरोहर हैं, इन्हें पुनर्जीवित करना हमारा दायित्व है।” इसी क्रम में उन्होंने वार्ड 26, आर्यकन्या इंटर कॉलेज (बाकरगंज) के सामने सीसी रोड का लोकार्पण किया। यह क्षेत्र लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहा था।

मालती-अंकित का 'विकास ड्राइव' : बांदा में 'नई सड़कों' व कुएं के 'जीर्णोद्धार' से चमके मोहल्ले

इसके बाद अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि अंकित ने वार्ड 20 से सेढूं तलैया क्षेत्र में दो नई सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। स्थानीय निवासियों ने इन विकास कार्यों का स्वागत किया।

मालती-अंकित का 'विकास ड्राइव' : बांदा में 'नई सड़कों' व कुएं के 'जीर्णोद्धार' से चमके मोहल्ले

अध्यक्ष मालती और अंकित बासू ने मौके पर वार्डवासियों से मुलाकात की, उनके हालचाल लिए और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पालिका की प्राथमिकता जनता की सुविधा है, हमारा लक्ष्य केवल सड़कें बनाना नहीं है, बल्कि हर गली-मोहल्ले में विकास की रोशनी पहुंचाना है। बांदा का हर वार्ड समान रूप से प्रगति की राह पर चले, यही हमारा संकल्प है।

मालती-अंकित का 'विकास ड्राइव' : बांदा में 'नई सड़कों' व कुएं के 'जीर्णोद्धार' से चमके मोहल्ले

पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू ने कहा कि,“बांदा अब ठहरने वाला नहीं है। हर दिन, हर वार्ड में विकास की एक नई कहानी लिखी जाएगी।” यह भी बताया कि आने वाले दिनों में नगर के अन्य वार्डों में जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, सफाई अभियान और सौंदर्यीकरण के कार्यों को भी गति दी जाएगी। बांदा शहर को “प्रगति पथ” पर ले जाने के लिए योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का चमत्कार: सदस्यता अभियान के प्रति उमड़ा रहा भारी रुझान

City News Uttar Pradesh

खादी ग्रामोद्योग कार्यक्रम में रजत सेठ एवं अंकित गुप्ता नें दी शिक्षा: उड़े होश !

City News Uttar Pradesh

गांव कैसे बनेगें स्वर्ग : क्षेत्र पंचायत बैठक में हो गया निर्णय !

होलिका दहन का सा नजारा : धुएं का आंसू रुला रहा है बच्चों का पकवान

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत की सख्ती: बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं, ओवरलोड वाहनों पर हो कड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हुआ सचेत : औधोगिक विकास के लिये गठित की समिति

ब्रेकिंग न्यूज़