- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर शाम फिर तबीयत बिगड़ गई सूत्रों के अनुसार उसे दिल का दौरा पड़ा है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अंकुर अग्रवाल भारी फोर्स के साथ अचानक मंडल कारागार पहुंचे और मुख्तार को एम्बुलेंस से 36 घंटे के अंदर दोबारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डीएम एसपी समाचार लिखे जाने तक मौके पर ही मौजूद थे। मुख्तार की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि इससे पहले मुख्तार को 26 मार्च को तड़के पेट दर्द की शिकायत पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। डॉक्टरों की टीम ने ओवर ईटिंग बताई थी और करीब 14 घंटे तक वेंटिलेटर पर ईलाज चला और वापस मंडल कारागार भेज दिया गया था। आपको बता दे कि पिछले दिनों कोर्ट में हुई वर्चुअल पेशी में मुख़्तार ने स्वयं को भोजन में धीमा जहर दिए जाने का आरोप लगाया था। जेल में हालत बिगड़ते ही मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

इधर पुन जेल पहुंचते ही कुछ घंटो बाद उसकी हालत फिर ख़राब हो गई। डाक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण भी किया । लेकिन फिर कुछ घंटे बीतते ही उसे हार्ट अटैक पड़ गया। डीएम और एसपी को जेल प्रशासन ने सूचना दी। मुख़्तार को मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में रखा गया है। वहां भारी सुरक्षा व्यवस्था भी है। मुख़्तार के स्वास्थ के बारे में प्रशासन द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है ! सूत्रों के अनुसार नौ डाक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
