City News Uttar Pradesh
कृषि विश्वविद्यालय बांदा का 8वां दीक्षान्त समारोह 27 जनवरी को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी शिरकत
उत्तर प्रदेश

बांदा कृषि विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षान्त समारोह 27 जनवरी को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी शिरकत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा का 8वां दीक्षान्त समारोह 27 जनवरी 23 को होगा। इस दीक्षान्त समारोह मंे प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वद्यालय की कुलाधिपति, आनन्दी बेन पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर नरेन्द्र प्रताप सिंह ने दी। कुलपति ने बताया कि इस बार का दीक्षान्त समारोह कुछ अलग ढंग से एक उत्सव के रूप में मनाये जाने का निर्देश हुआ है।

कृषि विश्वविद्यालय बांदा का 8वां दीक्षान्त समारोह 27 जनवरी को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी शिरकत
8th convocation ceremony of Banda Agricultural University on January 27, Governor Anandiben Patel will attend

दीक्षान्त समारोह का आयोजन 27 जनवरी 23 को पूर्वाहन 11ः00 बजे उद्यान महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में किया जायेगा। कुलपति ने यह भी बताया कि दीक्षान्त समारोह के आयोजन से पूर्व 3-4 दिवस का दीक्षोत्सव मनाया जाये। जिसमें परमपरागत खेल प्रतियोगिता, काव्य व निबन्ध लेखन, चित्रकला, लोक नृत्य, भाषण प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक विषयों पर ओजस्वी वक्ताओं का व्याख्यान भी कराया जाये।

कृषि विश्वविद्यालय बांदा का 8वां दीक्षान्त समारोह 27 जनवरी को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी शिरकत
8th convocation ceremony of Banda Agricultural University on January 27, Governor Anandiben Patel will attend

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. एस.के सिंह ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की तैयारियां क्रमबद्ध तरीके से समिति बनाकर की जा रही हैं। समितियों के द्वारा विभिन्न कार्यो की प्रगति आख्या मा0 कुलपति महोदय के समक्ष विभिन्न बैठकों में रखी गयी है। दीक्षान्त समारोह व दीक्षोत्सव से सम्बन्धित तैयारियां ससमय पूर्ण की जाये इसके लिये सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया है। डाॅ0 सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी कृषि, उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालयों के स्नातक व विभिन्न विषयों के परास्नातक में उत्तीर्ण छात्रों को उपाधी एवं मेडल प्रदान किये जायेंगे।

कृषि विश्वविद्यालय बांदा का 8वां दीक्षान्त समारोह 27 जनवरी को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी शिरकत
8th convocation ceremony of Banda Agricultural University on January 27, Governor Anandiben Patel will attend

इस वर्ष दी जाने वाली उपाधियां ऐसे छात्रों को जिन्होंने वर्ष 2018 में स्नातक स्तर पर प्रवेश लिया था तथा वर्ष 2020 में विभिन्न विषयों में परास्नातक में उत्तीर्ण किया है जिन्हें प्रदान की जायेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ0 एस.के सिंह ने बताया कि इस वर्ष कुल 206 छात्रों को दीक्षोपदेश के उपरान्त उपाधी प्रदान की जायेगी। राजभवन, उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देशानुसार दीक्षान्त समारोह का आयोजन प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखकर किया जायेगा। इसके लिए उपाधिधारकों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को सूचित भी किया जा चुका है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा प्रत्याशी का ग्राम प्रधानों ने किया स्वागत, समर्थन का एलान !

City News Uttar Pradesh

केंद्र सरकार से यूपी को मिलेंगे 2.44 लाख करोड़: 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं

बांदा की सदानीरा बागै नदी जल की कमी से नाले में तब्दील

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रसे-वे पर काम कर रहे पश्चिम बंगाल के मजदूर की रहस्मयी ढंग से मौत, साथियों ने बताया सांस लेने में थी दिक्कत

City News Uttar Pradesh

लापता युवक का सिर कटा मिला शव: इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरस रही है ‘आग’: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब ‘गर्मी’ ने छीनी ‘चैन की सांस’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़