City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 : बसपा प्रमुख मायावती ने भरी हुंकार, बोलीं- डबल इंजन को अलग करने से ही प्रदेश में होगा विकास
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022 : बसपा प्रमुख मायावती ने भरी हुंकार, बोलीं- डबल इंजन को अलग करने से ही प्रदेश में होगा विकास

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

औरैया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कानपुर बुंदेलखंड परिक्षेत्र में स्टार प्रचारकों की रैलियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बसपा प्रमुख मायावती औरैया के भदौरा पहुंची और जनसभा में महंगाई का मुद्​दा उठाकर विपक्षी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई तेजी से बढ़ी, गैस-पेट्रोल समेत अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन को अलग करने के बाद ही प्रदेश का विकास संभव होगा। धरातल पर रोजगार के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ है, सिर्फ बातें ही की जाती रही हैं। कहा, लोकतंत्र के हाथ फैसला है, एक बार फिर पुराना विश्वास जताएं। उन्होंने कहा कि बसपा ने भूमिहीनों को भूमि दी, दलित और पिछड़ों को आगे बढ़ाया। अगर फिर सत्ता में आए तो हर वर्ग को रोजी-रोटी मिलेगी।

यूपी चुनाव 2022 : बसपा प्रमुख मायावती ने भरी हुंकार, बोलीं- डबल इंजन को अलग करने से ही प्रदेश में होगा विकास
UP elections 2022: BSP chief Mayawati shouted, said – only by separating the double engine, there will be development in the state

पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय.. हमारा नारा है। सत्ता में आए तो हर वर्ग को रोजी-रोटी मिलेगी और कोई भी विकास कार्य कागजों में नहीं होगा। कहा, हर पोलिंग बूथ को जिताना है…। 2012 में सपा सत्ता में रही तो गुंडाराज, माफिया का राज रहा। इसके बाद वर्ष 2017 में भाजपा आई तो यहां सिर्फ उद्योगपतियों को आगे बढ़ाने का कार्य हुआ। विकास की बातें हुई लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। बसपा ने भूमिहीनों को भूमि दी, दलित और पिछड़ों को आगे बढ़ाया।

यूपी चुनाव 2022 : बसपा प्रमुख मायावती ने भरी हुंकार, बोलीं- डबल इंजन को अलग करने से ही प्रदेश में होगा विकास
UP elections 2022: BSP chief Mayawati shouted, said – only by separating the double engine, there will be development in the state

– डबल इंजन को अलग करने से ही प्रदेश में होगा विकास

उन्होंने कहा कि डबल इंजन को अलग करने से ही विकास संभव है। इस सरकार में युवा रोजगार के लिए लड़ रहा है। लोकतंत्र के हाथ फैसला है, एक बार फिर पुराना विश्वास मिला तो सत्ता में जरूर आएंगे। महंगाई पर कहा कि शायद ही कोई ऐसी जरूरत की वस्तु हो, जिसके दाम से जनता न परेशान हो। पेट्रोल के दाम कम होने की जगह बढ़ते ही गए, सिलिंडर के दाम भी बढ़े। राहत देने की जगह सिर्फ परेशानी बढ़ाने का कार्य किया गया। मायावती ने कहा कि भरोसा जताया तो फिर वहीं शासनकाल होगा, जिससे हर कोई सुखी थी।
इससे पहले बिधूना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में भदौरा गांव में आयोजित जनसभा में बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को दोपहर ढाई बजे पहुंची। हेलीपैड पर समर्थकों और नेताओं ने स्वागत किया। करीब 28 मिनट मंच से सभा को संबोधित करने के बाद वह लखनऊ अमौसी के लिए रवाना हो गईं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जुआ रैकेट का ‘पर्दाफाश’ : तीन अंतरजनपदीय ‘जुआरी’ गिरफ्तार, नकद, तमंचा व कार बरामद

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें तानी कमान : शिकायतों क़ा हो त्वरित निदान …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील को बदनाम करने की साजिश ! क्या सांसद कृष्णा का है हाथ ?

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें दिये निर्देश : निकाय बोर्डों की बैठक में न करें देर

City News Uttar Pradesh

Banda : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी ! …

भाजपा बिसंडा मंडल की बैठक: विधायक नें समझाया जीत की रणनीति …

ब्रेकिंग न्यूज़