29.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली

कन्नौज।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते इत्रनगरी में चौथी बार आए प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान से एक और बात साफ की है कि दो दिन से घोर परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं। पता है क्यों, इसलिए कि उनकी नींद हराम हो गई है। वो लोग सोच रहे थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद फैलाकर वोटों को बांट देंगे। लेकिन, मुझे खुशी है कि यूपी के लोग माफियावादियों और दंगावादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं। ये एकजुटता ही दंगावाद से मुक्ति के पक्ष में है, ये एकजुटता कानून व्यवस्था के पक्ष में है, ये एकजुटता महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के पक्ष में है। वह शनिवार की दोपहर कन्नौज की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में अन्नूर्पणा मंदिर परिसर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली
PM Modi Kannauj Rally: PM’s taunt – said – UP does not want government of the family, bye the family for the family

बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी हमे कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है, यूपी जिस तरह से योगी जी की सरकार ने दंगों को रोका है, उसे हमे स्थायी स्वरूप देना है। दोबारा ऐसी हरकतों को उत्तर प्रदेश में पनपने नहीं देना है। कहा, सिर्फ विकास की बातें करने से विश्वास नहीं आता है लेकिन जब नीयत साफ होती है, मेहनत दिन रात होती है, जनता के सुख दुख की चिंता होती है, तभी सामान्य मानवीय के मन में विश्वास पैदा होता है। लेकिन, जिनकी राजनीतिक बुनियाद अपराध, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर टिकी हो वो कभी सुधर नहीं सकते हैं।

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली
PM Modi Kannauj Rally: PM’s taunt – said – UP does not want government of the family, bye the family for the family

आप देखिए कैसे कैसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, इनके ज्यादातर उम्मीदवार हिस्ट्रीशीटर हैं और उनकी तो हालत ऐसी है कि कई लोग तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। साथियों लोकतंत्र की व्याख्या करते हुए विश्व में एक बात कही जाती है- गर्वंमेंट ऑफ दा पीपुल, बाय दा पीपुल और फॉर दा पीपुल यानी जनता का जनता के लिए और जनता द्वारा शासन। हमारी देश की घोर परिवावादी पार्टियों ने लोकतंत्र के मंत्र को ही बदल दिया। ये लोग क्या कहते हैं- उनका सूत्र क्या है- परिवार का, परिवार के लिए और परिवार द्वारा शासन, गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली। इसलिए यूपी के लोगों ने फिर ठान लिया है कि अपने परिवार के स्वार्थ में काम करने वाले लोग अब उत्तर प्रदेश में नहीं चाहिये। यूपी के लोगों को तो पब्लिक की सेवा करने वाले लोग चाहिये, परिवार की सेवा करने वाले नहीं। इन घोर परिवारवादियों की कुनीति का गवाह कन्नौज का इत्र कारोबार भी है। इन लोगों ने अपने भ्रष्टाचार से अपने काले कारनामों से यहां के इत्र कारोबार को भी बदनाम किया, इन्होंने इत्र को करप्शन से जोड़ दिया। हम इस इत्र को ग्लोबल ब्रांड बनाने में जुटे हुए हैं, दुनिया में कन्नौज के इत्र का डंका बजे इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली
PM Modi Kannauj Rally: PM’s taunt – said – UP does not want government of the family, bye the family for the family

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार हाई वोल्टेज करंट चल रहा है और 10 मार्च के बाद ये अपना अस्तित्व बचाते नजर आएंगे। एक तरफ वो लोग हैं जो परिवारवार, क्षेत्रवाद फैलाया है और दूसरी तरफ वो लोग हैं जिन्होंने राष्ट्रवाद फैलाया है। आज वो हमारी नकल कर रहे हैं, भाजपा न आने पाए इसलिए दूसरे दल से मिल रहे हैं। ओवैसी को हैदराबाद और ममता को बंगाल से बुलाया गया है, सिर्फ मोदी को हराने के लिए। ये सब षड्यंत्र कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्या अखिलेश, मुलायम, मायावती और सोनिया राम लला के दर्शन करने गए, नहीं गए। ये देश के बटवारा करने वाले लोग है। इनका एक ही उद्देश्य है कि भाजपा न आने पाए। एक तरफ बीजेपी है और दूसरी तरफ सभी दल हैं। भाजपा ने कोरोना काल में भी काम किया, इनसे पूछे संकट के समय कहा थे और आज ये घर से निकल रहे हैं।

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली
PM Modi Kannauj Rally: PM’s taunt – said – UP does not want government of the family, bye the family for the family

पीएम मोदी बोले- गुंडे, माफिया का इलाज, सिर्फ भाजपा के पास

प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों पहले की सरकारों के समय उत्तर प्रदेश के जिलों की पहचान कैसे होती है, वो जिला वो माफिया ये जिला वो माफिया, उधर वाला जिला वो बदमाश। जिलों की पहचान ऐसे माफिया से होती थी, पांच साल के भीतर अब योगी जी कीसरकार के समय जिलों की पहचान वहां के उत्पादों से हो रही है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट के तहत योगी जी की सरकार ने औरैया के देसी घी को भी अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद की है, इटावा के बुनकरों द्वारा बनाए उत्पाद देश-विदेश में धूम मचाए इसके लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। यूपी में ऐसे उत्पादों को अंतराष्ट्रीय मार्केट में पहुंचाने के लिए भी काम हो रहा है। अबतो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे भी जल्द तैयार होने वाला है, इसका भी लाभ औरैया इटावा सहित इस पूरे क्षेत्र को होने वाला है। साथियों गांव, गरीब और किसान पशुपालक सभी का जीवन बेहतर बनाने के लिए हम दिन रात काम कर रहे हैं। हमारे यहां पशुधन का क्या महत्व है, ये गोपालकों से बेहतर कौन बता सकता है। बीते वर्षों हमारी सरकार ने गोवर्धन योजना की शुरुआत की, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का गठन किया, डेयर उद्योग के इंफ्रोस्ट्रक्चर के लिए विशेष फंड बनाया। हमने पहली बार पशुपालकों और मछली पालन से जुड़े लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा हमारी सरकार ने दी है।

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली
PM Modi Kannauj Rally: PM’s taunt – said – UP does not want government of the family, bye the family for the family

पूरा यूपी जानता है कि आएगी तो भाजपा ही आएंगे तो योगी ही, पहले चरण के चुनाव ने ये पक्का कर दिया है। बस अब मुकाबला इस बात का है कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी वो पहले से कितनी ज्यादा सीटें लेकर बनेगी इसका मुकाबला चल रहा है। इस मुकाबले में आगे निकलना है तो भाजपा के समर्थकों के लिए एक एक वोट की अहमियत है, योगी जी आज जो फ्रंट फुट पर मोर्चा संभाले हैं उसके पीछे आपके एक एक वोट की ताकत है और आपके समर्थन की ताकत है। हमे मिलकर इस ताकत को और बढ़ाना है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

City News Uttar Pradesh

डूडा नें शहरी गरीब युवाओं कों रोजगार के लिये कर दी बल्ले -बल्ले

बुंदेलखंड में आपदा से तीन घंटे पहले मिलेगी चेतावनी: ‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित

City News Uttar Pradesh

महोबा में सास और पत्नी से तंग आकर युवक ने उठया खतरनाक कदम, खुद को मारी गोली

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट…

City News Uttar Pradesh

विहिप एवं बजरंग दल ने मनाया सेवा सप्ताह : हुआ निःशुल्क इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़