City News Uttar Pradesh
शिक्षा के नाम पर "लूट" के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश

शिक्षा के नाम पर “लूट” के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: कार्रवाई की मांग

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षा के पवित्र मंदिरों में जब उगाही का जाल फैलने लगे, तब सवाल उठना लाज़मी हो जाता है। बांदा में निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वसूली और छात्रों के अभिभावकों के आर्थिक शोषण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है।

शिक्षा के नाम पर "लूट" के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: कार्रवाई की मांग

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए, प्रदेश में निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राजेश दीक्षित ने कहा कि,“शिक्षा अब अधिकार नहीं, व्यापार बन चुकी है। सरकारें चुप हैं और निजी स्कूल बेलगाम”। निचले व मध्यम वर्ग के अभिभावकों के पास न कोई विकल्प है और न ही आवाज

शिक्षा के नाम पर "लूट" के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि निजी स्कूल मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। हर साल सिलेबस बदलकर अभिभावकों को आर्थिक बोझ तले दबा रहे हैं। स्कूल प्रबंधक स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, परिवहन जैसी सेवाओं में कमीशनखोरी कर रहे हैं और इन सभी को अनिवार्य कर लूट मचा रखी है।

शिक्षा के नाम पर "लूट" के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की कि प्रदेश में शिक्षा के निजीकरण पर नियंत्रण लगाया जाए। एक छात्र हितैषी नियामक व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही, सरकार द्वारा अनिवार्य शिक्षा के तहत पढ़ रहे बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। मांग की गई कि निजी स्कूलों द्वारा वसूली गई अनावश्यक मदों की जांच की जाए। दोषी स्कूलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार की खामोशी पर भी सवाल उठाए और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस जन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पाकिस्तान और बांदा का सालाना भरत मिलाप पर सवाल: तिंदवारी के ही क्यों पकड़े जाते हैं शिकारी

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नेत्र शिविर चर्चायें रहा बटोर : जनता भाव विभोर

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों व होटलों में की छापेमारी, संदिग्ध पाए जाने पर लिए चार नमूने

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता

City News Uttar Pradesh

सम्पूर्ण समाधान में डीएम दुर्गा नें दी हिदायत : अधिकारी न करें लापरवाही

City News Uttar Pradesh

मोदी और योगी की कृपा : “बुंदेलखंड नई ऊर्जा का बन रहा है नया उर्जान्चल”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़