
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। कभी अपने रिक्शे की घंटी से जीवन की गाड़ी चलाने वाला फूलचंद जायसवाल आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके सपने अब भी जिंदा हैं उसकी संतान वेद और समर की आंखों में। जब असमय मृत्यु ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया, तब समाज के कुछ संवेदनशील हाथों ने उस टूटते हुए सपने को फिर से जीवन दे दिया।

शास्त्री नगर निवासी फूलचंद जायसवाल अपनी मेहनत से परिवार पालता था। बताया गया कि यातायात विभाग की कठोर नीतियों और मानसिक तनाव के चलते उसकी मौत हो गई। पीछे रह गईं उसकी पत्नी प्रीति जायसवाल और दो नन्हें बच्चे जिनकी पढ़ाई और भविष्य अचानक धुंधलाने लगे थे। प्रीति जायसवाल ने हिम्मत नहीं हारी। वह पहुँचीं मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शंकर बाजार, कर्वी के प्रबंधक शिवलाल सिंह राजपूत के पास। उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई, और बच्चों की शिक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई।

विद्यालय प्रशासन ने मानवता का परिचय देते हुए, वेद और समर की पूरी फीस कक्षा 12 तक माफ कर दी। न केवल वर्तमान वर्ष की, बल्कि आगे की शिक्षा भी निःशुल्क कराने का आश्वासन दिया। इस पहल में सबसे अहम भूमिका निभाई शास्त्री नगर के सभासद शंकर यादव ने। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से संपर्क साधा और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सहयोग सुनिश्चित कराया। उन्होंने प्रधानाचार्य अवध बिहारी और प्रबंधक शिवलाल सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा की “ऐसे निर्णय समाज को नई दिशा देते हैं, और यह दिखाते हैं कि थोड़े-से सहयोग से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रह सकता।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
