29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बिजली अफसरों पर 'भड़के' : कहा बिना सूचना बंद करो कटौती, वरना कार्रवाई तय
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बिजली अफसरों पर ‘भड़के’ : कहा बिना सूचना बंद करो कटौती, वरना कार्रवाई तय

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘बिजली आपूर्ति की खस्ता हालत’ पर आखिरकार जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ‘भड़क’ उठे। सर्किट हाउस में विद्युत विभाग के अफसरों के साथ हुई बैठक में उन्होंने ‘बिजली तंत्र की लापरवाही पर जमकर फटकार’ लगाई और साफ शब्दों में कहा कि ‘अब जनता की अंधेरी रातें बर्दाश्त नहीं होंगी’।

मंत्री रामकेश बिजली अफसरों पर 'भड़के' : कहा बिना सूचना बंद करो कटौती, वरना कार्रवाई तय

सर्किट हाउस में हुई विशेष बैठक में राज्यमंत्री रामकेश ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर दिया। साफ चेतावनी दी अब बिना सूचना बिजली काटने की गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं होगी। हर समस्या का स्थायी समाधान चाहिए, वरना जिम्मेदार अधिकारी सीधे जवाबदेह होंगे।

मंत्री रामकेश बिजली अफसरों पर 'भड़के' : कहा बिना सूचना बंद करो कटौती, वरना कार्रवाई तय

राज्यमंत्री ने कहा कि जिन गाँवों और मज़रों में अब तक बिजली का उजाला नहीं पहुँचा, वहाँ विद्युतीकरण की कार्ययोजना तत्काल बने और उसी समय अमल भी शुरू हो। सिंचाई नलकूपों को निर्बाध बिजली मिलें जहाँ जर्जर तार मौत का खतरा बने हुए हैं, टूटे पोल हैं, वहाँ तुरंत बदलाव किया जाए। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, रिपेयरिंग में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी। स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों को फौरन सुधारा जाए, जनता को बिलिंग या तकनीकी त्रुटियों से अब और परेशान नहीं होना चाहिए।

मंत्री रामकेश बिजली अफसरों पर 'भड़के' : कहा बिना सूचना बंद करो कटौती, वरना कार्रवाई तय

राज्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों की ओर उंगली उठाते हुए कहा कि जनता से जुड़े इस गंभीर मसले को अब टालमटोल नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि शासन की मंशा साफ है ‘हर घर तक निर्बाध, स्थायी और सुचारु बिजली पहुँचे’। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग के अफसर अब जवाबदेह प्रणाली के तहत काम करें। जनता को हर हाल में सुविधा मिले और अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीस कमेटी की बैठक : डीएम के निर्देश सब रहे “वेरी पीसफुल” …

Banda : राजा बुंदेला ने विकास में रुकावट के लिये अफसरशाही पर फोड़ा ठीकरा !

City News Uttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप

City News Uttar Pradesh

मौत को दो युवतियों नें लगाया गले : परिवारों में कोहराम

Banda  : डीएम साहब, बांदा का सूचना विभाग शासन की नीतियों को लगा रहा पलीता ! …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले, सौ दिन के रोडमैप में ढिलाई पर सख्त होगी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़