City News Uttar Pradesh
सपा विधायक विशंभर नें खाद संकट पर 'योगी सरकार' पर बोला हमला: कहा 'कागज़ी दावों' से नहीं चलेगा काम
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक विशंभर नें ‘खाद संकट’ पर ‘योगी सरकार’ पर बोला हमला: कहा ‘कागज़ी दावों’ से नहीं चलेगा काम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की धरती पर एक बार फिर किसान खाद संकट को लेकर सपा विधायक विशम्भर यादव नें योगी सरकार को ललकार लगाते हुये कटघरे में खड़ा किया है। कहा की खेतों में बुवाई का मौसम है, लेकिन समितियों पर खाद की किल्लत ने किसानों की नींद उड़ा दी है। सुबह होते ही किसान समितियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हो जाते हैं, मगर शाम ढलते-ढलते अधिकतर खाली हाथ घर लौटने को मजबूर होते हैं।

सपा विधायक विशंभर नें खाद संकट पर 'योगी सरकार' पर बोला हमला: कहा 'कागज़ी दावों' से नहीं चलेगा काम

सपा विधायक विशम्भर यादव ने खाद संकट को लेकर योगी सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की दुर्दशा के प्रति गंभीर नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि जिले भर में किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हालात यह हैं कि एक-एक बोरी यूरिया या डीएपी लेने के लिए किसान तड़के से ही समितियों के बाहर लाइन में लग जाते हैं। दिनभर इंतजार के बाद भी अधिकांश किसान बैरंग लौटने को मजबूर हैं।

खाद के लिये तड़के से लाइन, बैरंग लौट रहे किसान: पर्याप्त स्टॉक का दावें फेल !

विधायक विशम्भर ने विभाग द्वारा पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के दावों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार कागजों में खाद वितरण दिखाकर किसानों को गुमराह कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि किसान खेतों में समय पर खाद न मिलने से परेशान हैं और फसलें चौपट होने की कगार पर हैं। विधायक विशम्भर यादव ने बताया कि जिले में खाद वितरण के कुल 62 केंद्र हैं। इनमें बी-पैक्स के 47, क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के 5, सहकारी संघ के 5 और पीएसीएफ के 5 केंद्र शामिल हैं। मगर मांग के मुताबिक स्टॉक नहीं होने से किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है।

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

विधायक ने आरोप लगाया कि योगी सरकार केवल दिखावटी घोषणाओं और कागजी योजनाओं तक सीमित है। असली जमीन पर किसान संकट से जूझ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन समाधान करने की बजाय लापरवाह रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते किसानों को राहत नहीं दी गई, तो सपा किसानों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, पेट में सींग घुसने से हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

City News Uttar Pradesh

Banda : वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले माइक्रो प्लान तैयार कर पूरा करें लक्ष्य, “डीएम”

City News Uttar Pradesh

बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू: शिक्षक फरमा रहे आराम, योगी सरकार की मंशा को लग रहा पलीता

City News Uttar Pradesh

यूपी : मां की डांट से नाराज युवक ने की खुदकुशी, घर से पांच सौ मीटर दूर  पेड़ पर फंदे  से लटकता मिला शव …

बांदा में ‘करोड़ों’ की परियोजना ‘सुस्ती’ की शिकार: विभाग पर उठे ‘सवाल’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़