City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव: बांदा को चार दशक बाद मिला अपना सांसद
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: बांदा को चार दशक बाद मिला अपना सांसद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “चार दशक” बाद बांदा जिले के निवासी के रूप में सांसद मिलने से यहां की जनता में एक अलग तरह का हुलास है। आजादी के बाद बांदा चित्रकूट संसदीय सीट पर 17 बार हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने 11 बार चित्रकूट या गैर जनपदों के प्रत्याशियों के सिर पर ताज सजाया। बांदा के प्रत्याशियों में सिर्फ 6 को सांसद बनने का मौका मिला। 2024 के लोकसभा चुनाव में बांदा जिला निवासी कृष्णा पटेल नें जीत दर्ज की तो बांदा का मन बागवां हो गया।

लोकसभा चुनाव: बांदा को चार दशक बाद मिला अपना सांसद
Lok Sabha elections: Banda got its own MP after four decades

बांदा संसदीय क्षेत्र में 1952 से लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। 90 के दशक में बांदा को विभाजित कर चित्रकूट नया जिला बन गया। इस लोकसभा सीट को बांदा चित्रकूट कहा जाने लगा, लेकिन इसके पहले ही लोकसभा क्षेत्र में चित्रकूट क्षेत्र का दबदबा था। सबसे पहले 1952 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान फतेहपुर के निवासी शिवदयाल उपाध्याय सांसद बने थे। दूसरा चुनाव 1957 में हुआ, जिसमें प्रतापगढ़ के कालाकांकर रियासत के राजा दिनेश सिंह के सिर ताज सजा था। तब वह कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे। 1962 में कांग्रेस की सावित्री निगम, 1967 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जागेश्वर यादव, 1971 में भारतीय जनसंघ से रामरतन शर्मा, 1977 में जनता पार्टी से अंबिका प्रसाद पांडे, 1980 में कांग्रेस से रामनाथ दुबे और आखरी बार 1984 में कांग्रेस के भीष्म देव दुबे शामिल है। इस तरह छह बार बांदा के लोगों को सांसद बनने का मौका मिला। 1984 के बाद बांदा का कोई भी सूरमा लोकसभा चुनाव जीतने में नाकाम रहा।

लोकसभा चुनाव: बांदा को चार दशक बाद मिला अपना सांसद
Lok Sabha elections: Banda got its own MP after four decades

इसके बाद 1989 में बसपा के राम सजीवन, 1991 में भाजपा के प्रकाश नारायण त्रिपाठी, 1996 में बसपा के राम सजीवन, 1998 में भाजपा के रमेश चंद्र द्विवेदी, 2004 में सपा के श्याम चरण गुप्ता, 2009 में सपा के आर के सिंह पटेल, 2014 में भाजपा के भैरव प्रसाद मिश्र और 2019 में भाजपा के आर के सिंह पटेल निर्वाचित हुए थे। इनमें रमेश चंद द्विवेदी को छोड़कर सभी चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं। रमेश चंद्र द्विवेदी मूल रूप से कौशांबी जिले के रहने वाले हैं। लेकिन इस बार 2024 में सपा से कृष्णा पटेल नें जीत दर्ज कर सांसद के रूप में बांदा जिले का निवासी होने की हसरत पूरी कर दी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें ‘रिवर रैंचिंग’ कार्यक्रम में की ‘शिरकत’: मत्स्य अंगुलिकाओं को किया ‘प्रवाहित’

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ मेला के लिए ट्रेनों से हाय तोबा : रोडवेज बसों से यात्रा को उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

पत्नी की जुदाई नें हबीब की ली जान: गोली मारकर कर ली खुदकुशी

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

News : पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी सहित दर्जनो लोगो ने राममंदिर निर्माण क़े लिये दिये लाखों रूपये…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट रामघाट की ‘नदी’ गायब: सैटेलाइट और रोवर से ‘खोज’ हुई शुरू !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़