32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
महाकुंभ मेला के लिए ट्रेनों से हाय तोबा : रोडवेज बसों से यात्रा को उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ मेला के लिए ट्रेनों से हाय तोबा : रोडवेज बसों से यात्रा को उमड़ी भीड़

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाकुंभ मेला की ओर बढ़ते हुए श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आखिरी अमृत स्नान के लिए केवल पांच दिन शेष हैं, और इस समय जनपद से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जहां एक ओर ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है और प्राइवेट वाहनों को कई स्थानों पर रोका जा रहा है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु परिवहन निगम की बसों में सफर करना पसंद कर रहे हैं।

महाकुंभ मेला के लिए ट्रेनों से हाय तोबा : रोडवेज बसों से यात्रा को उमड़ी भीड़

रोडवेज बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि ट्रेन की अपेक्षा बस का सफर अधिक आरामदायक है। बसों में कम से कम बैठने की जगह मिल जाती है, जबकि ट्रेनों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। वहीं, परिवहन निगम के अधिकारी अपनी ओर से यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं।

महाकुंभ मेला के लिए ट्रेनों से हाय तोबा : रोडवेज बसों से यात्रा को उमड़ी भीड़

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज जाने के लिए प्रतिदिन 60 बसें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा, महोबा, उरई, राठ और हमीरपुर की बसें भी बांदा होकर प्रयागराज जा रही हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि हर दस मिनट में प्रयागराज के लिए एक बस उपलब्ध हो रही है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। महाकुंभ के इस पवित्र अवसर पर रोडवेज बसों का महत्व बढ़ गया है। पहले जहां लोग ट्रेनों और प्राइवेट वाहनों के माध्यम से यात्रा करते थे, अब अधिकांश श्रद्धालु रोडवेज बसों में यात्रा कर रहे हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान परेशान : बेसहारा गोवंशों के संरक्षण को लेकर क्रमिक अनशन …

City News Uttar Pradesh

फार्मर रजिस्ट्री ‘फेल’: 62 हजार किसान फंसे, अब ‘सम्मान निधि’ पर लटकती ‘तलवार’ !

Banda : मुख्य मंत्री योगी की सभा में साफ नजर आई चुनावी रंगत ! ….

चित्रकूट बन रहा ‘शस्त्र औऱ शास्त्र’ का अद्भुत संगम: विश्व सुनेगा ऋचायें औऱ रक्षा हथियारों की गूंज !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड की आवाज़ को मिला ‘कलम और कानून’ का साथ: संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित

City News Uttar Pradesh

ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोयरा की टीम ने फाईनल जीता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़