30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
अखिलेश बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप
उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड में विजयरथ यात्रा के दौरान बांदा में जनता से सवाल किया है कि योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार। उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चला नहीं सकते वो दे भी नहीं सकते हैं।

अखिलेश बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप
Akhilesh said – Yogi government is needed or a competent government, Baba Chief Minister does not know how to run a laptop

प्रदेश की सरकार ने नफरत फैलाई और बर्बादी की है और लूट की है। झूठे सपने दिखाने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाए, इनका विकास तो सिर्फ नाम बदलने में हुआ है। बुंदेलखंड के तीन दिवसीय दौरे पर वह बांदा में विजयरथ यात्रा शुरू करने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप
Akhilesh said – Yogi government is needed or a competent government, Baba Chief Minister does not know how to run a laptop

– बुंदेलखंड आते आते फेल हुई डबल इंजन की सरकार

बांदा के राजकीय इंटर कालेज मैदान से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय यात्रा की शुरुआत की। यहां रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बुंदेलखंड आते-आते फेल हो गई। बुंदेलखंड में साढ़े चार वर्ष में सरकार ने कुछ नहीं किया, यहां के 32 लाख लोग गरीब हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता पर बुलडोजर चलाया है, अब जनता अपना बुलडोजर चलाकर भाजपा सरकार का सफाया करेगी।

अखिलेश बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप
Akhilesh said – Yogi government is needed or a competent government, Baba Chief Minister does not know how to run a laptop

– हम परिवार वाले हैं, परिवार का दर्द जानते हैं

अखिलेश ने कहा कि हम परिवार वाले हैं परिवार का दर्द जानते हैं। जिनका कोई परिवार नहीं है वह क्या जानेंगे आपका दर्द। उन्होंने बीएड, शिक्षामित्रों, टीईटी अभ्यर्थियों का दिल जीतने का प्रयास किया। कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे हो गए, लेकिन सरकार ने कोई भी काम नहीं किए। इनके जुमले ही नहीं विज्ञापन भी झूठे हैं।

अखिलेश बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप
Akhilesh said – Yogi government is needed or a competent government, Baba Chief Minister does not know how to run a laptop

इन्होंने वादा किया था कि हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई यात्रा कराएंगे लेकिन हवाई यात्रा कराना तो दूर, किसानों को खाद तक नहीं मिल रही। बेसहारा मवेशी उसी तरह खेतों को साफ कर रहे हैं और किसान रात-रात जागकर फसलें बचा रहा है।

अखिलेश बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप
Akhilesh said – Yogi government is needed or a competent government, Baba Chief Minister does not know how to run a laptop

उन्होंने कहा कि हम आपको भरोसा दिला कर जा रहे हैं कि अपने किसान भाइयों की हमने सिंचाई मुफ्त की थी, सरकार बनेगी तो मुफ्त सिंचाई के इंतजाम करेंगे। कहा कि इनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में केवल बर्बादी हुई है। अगर विकास हुआ होता तो किसान खुशहाल हो जाता। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का बुंदेलखंड आते-आते इंजन फेल हो गया है। आने वाले समय में जो चुनाव होने जा रहा है, वह समाजवादियों का तो है ही, आपके भविष्य का भी चुनाव है।

अखिलेश बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप
Akhilesh said – Yogi government is needed or a competent government, Baba Chief Minister does not know how to run a laptop

कहा, बाबा लैपटाप व स्मार्ट फोन चलाना जानते ही नहीं तो वह नौजवानों को क्या बांटेंगे। विकास के नाम पर यह नाम बदलने वाली सरकार है। हमारी सरकार ने 100 नंबर दिया, जिसे अब 112 कर दिया। अमन हत्याकांड में पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई। दोषियों को सत्ताधारी बचा रहे हैं। रैली के बाद वह विजय रथयात्रा लेकर अशोकलाट होते हुए महोबा के लिए निकल गए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना कहर : कराहा मंडल, टूटी आर्थिक रीढ़ ! …

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

अपने-अपने ग्राम के प्रधानों को साक्षर बनायें नोडल अधिकारीः डीएम

City News Uttar Pradesh

भैया दूज पर छलका स्नेह और अपनापन: बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

City News Uttar Pradesh

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी :बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

अस्पताल में ‘टॉर्च’ से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तमाचा, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़