28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया 'बड़ा ऐलान' : आरोपी बताने पर 51 हजार का इनाम घोषित
उत्तर प्रदेश

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया ‘बड़ा ऐलान’ : आरोपी बताने पर 51 हजार का ‘इनाम’ घोषित

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय के स्वराज कॉलोनी, गली नंबर 2, जेल रोड स्थित मंदिर के सामने मंगलवार को बछड़े का कटा सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने घोषणा की कि जो भी व्यक्ति इस घटना के आरोपी की पहचान बताएगा, उसे 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया 'बड़ा ऐलान' : आरोपी बताने पर 51 हजार का इनाम घोषित

नगर कोतवाली पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि कटा सिर लगभग तीन माह के बछड़े का था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि बछड़े की मौत के बाद शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था, जिसे बाद में आवारा कुत्तों ने मंदिर के सामने खींच लाये।

कड़ी चुनौतियों के बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संभाला पदभार

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया 'बड़ा ऐलान' : आरोपी बताने पर 51 हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इनाम की घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें कानूनी कार्रवाई के तहत सजा दिलाई जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- गायों की दुर्दशा पर, कांग्रेस चलायेगी जिले में गोवंश पदयात्रा…

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बोले : विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से अब नगर दिखेगा महानगर

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा पालिका अध्यक्ष फंसे भ्रष्टाचार में ! जांच में पाये गये दोषी।

City News Uttar Pradesh

लंपी वायरस से पीड़ित गौवंशों के इलाज में लापरवाही : पशु डाक्टर कर रहे कमाई !

City News Uttar Pradesh

दहशत का अंजाम : विदेश से लौटने वालों पर खास नजर !

City News Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान …

ब्रेकिंग न्यूज़