City News Uttar Pradesh
अंकित बासू बोले : विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से अब नगर दिखेगा महानगर
उत्तर प्रदेश

अंकित बासू बोले : विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से अब नगर दिखेगा महानगर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित बासू ने विशेष भेंट में बताया कि अगले 8 महीनों में बांदा नगर महानगरों के समान विकसित होगा। इस दिशा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रयासों से कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति दी जा रही है। अंकित बासू ने बताया कि विधायक प्रकाश द्विवेदी और पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के सहयोग से नगर में कई प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें कचहरी चौराहे से मवई बायपास चौराहे तक, जेल रोड तिराहे से कनवारा बायपास चौराहा, अशोक लाट से मुक्ति धाम तक के रास्तों के चौड़ीकरण, स्ट्रेटनिंग और सुंदरीकरण का कार्य शामिल है।

अंकित बासू बोले : विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से अब नगर दिखेगा महानगर

ये सभी कार्य अगले 8 महीने में पूरा कर लिए जाएंगे। इससे शहर सड़कें बेहतर दिखेंगी। यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।अंकित बासू ने यह भी बताया कि शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से संकट मोचन सबस्टेशन की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे शहर में बिजली की समस्या को कम किया जाएगा और नागरिकों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यह सभी कार्य बांदा नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण “मील का पत्थर साबित” होंगे। विधायक और पालिका अध्यक्ष के सहयोग से शहर में साफ-सुथरे, व्यवस्थित और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे आने वाले समय में नगरवासियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिला नेतृत्व छलनी: संचालन ‘क्षमता’ की खुली पोल, हो रहा ‘विद्रोह’ !

डीएम दुर्गा शक्ति नें अधिकारियों को किया एलर्ट : सीएम डैश बोर्ड पर होगी समीक्षा

City News Uttar Pradesh

जन-मन-विजय अभियान : सेक्टर प्रभारियों को दिया मंत्र …

City News Uttar Pradesh

यूपी में एनएचएम में 17,291 पदों पर भर्ती : लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एएनएम व स्टाफ नर्स के लिए 12 दिसंबर तक तक ऑनलाइन आवेदन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा “बांदा महोत्सव” की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

वायरल फीवर का बढ़ता प्रकोप : हर घर में मरीज, जिला अस्पताल में प्रतिदिन हो रहे भर्ती …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़