31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
उत्तर प्रदेश

पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सड़क सुरक्षा और स्वस्थ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने रोडवेज बस चालकों और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. एस.एन. मिश्रा और नेत्र परीक्षण अधिकारी पारुल ने चालकों और परिचालकों की आंखों की जांच की। उन्होंने आवश्यक परामर्श देते हुए उनकी दृष्टि संबंधित समस्याओं के समाधान सुझाए। इसके अलावा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलबीर ने ब्लड प्रेशर की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

निरीक्षक यातायात राजेश चंद्र मिश्रा ने चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, “सड़क पर सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं।”

पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित लेन में वाहन चलाने और शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाने जैसे निर्देश दिए गए। इस अवसर पर यातायात पुलिस के आरक्षी सुरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं कांग्रेसी – नरवाल …

ग्राम विकास संकल्प की अनूठी मिसाल “कोलावल रायपुर” मन गदगद हो बना “बागवां”

City News Uttar Pradesh

भाद्र अमावस्या पर उमड़ रहा जन सैलाब: गूंज रहा जय कामतानाथ का जयकारा

City News Uttar Pradesh

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा

City News Uttar Pradesh

लात मारकर निकालो तब तक ‘भाजपा’ में हूँ : गंगाचरण राजपूत की ‘पोस्ट’ से सियासी भूचाल !

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बांदा की ग्रामीण पेयजल योजनाओं को दी संजीवनी: छह करोड़ से जीर्णोद्धार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़