- विनोद मिश्रा
बांदा। “हमीं नें दर्द दिया हमी दवा देंगे” की नीति अब “सूर्य देवता” के आशिर्वाद से मंडल के पावर कारपोरेशन को मिलेगी। ग्रीन ऊर्जा से समस्या निदान की कवायद का काम होगा।

केंद्र सरकार की ग्रीन ऊर्जा नीति के तहत मंडल के चारों जिलों में नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये सबस्टेशन इसी वर्ष बनना शुरू हो जाएंगे। मौजूदा समय में मंडल के चारों जिलों में मात्र 365 मेगा वाट सोलर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन हो रहा है।
इसमें चित्रकूट में 120, बांदा में 20, महोबा में 200 और हमीरपुर में 25 मेगावाट ग्रीन ऊर्जा बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में पावर कारपोरेशन को पसीने छूट रहे हैं।

उपकरणों और लाइनों पर ओवर लोडिंग की स्थिति है। इससे आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर पावर कारपोरेशन का रुझान सोलर ऊर्जा की तरफ बढ़ रहा है। मंडल में पूर्व से भी कई सौर ऊर्जा सब स्टेशन चल रहे हैं। यह सब निजी कंपनियों के हैं। मंडल में प्रस्तावित 4000 मेगा वाट सोलर ऊर्जा के नए सबस्टेशनों में बांदा के बबेरू में 132 केवी, खैराडा में 400 केवी और बांदा में 220/132 केवी सबस्टेशन में प्रस्तावित हैं।

यहां सौर ऊर्जा से बिजली की शुरुआत प्राइवेट कंपनियों ने कई वर्ष पूर्व की थी। पूर्व में इनकी बिजली पावर कारपोरेशन से महंगी थी, लेकिन कई कंपनियों के बांदा, चित्रकूट, महोबा आदि में सौर ऊर्जा सबस्टेशन लगा लिए जाने से आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते इनकी दरों में गिरावट आई है। पूर्व में 10 रुपये तक प्रति यूनिट दर थी। अब लगभग तीन रुपये हो गई है। पावर कार्पोरशन 220 केवी के अधिशाषी अभियंता रविकांत नें बताया सौर ऊर्जा प्लांट में बढ़ोत्तरी बिजली समस्या के निदान के लिये वरदान साबित होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
