City News Uttar Pradesh
बलिया की बेटी ने यूपीएससी में किया टाप : यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं पिता
उत्तर प्रदेश

बलिया की बेटी ने यूपीएससी में किया टाप : यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं पिता

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बलिया। शक्ति दुबे के यूपीएससी में टाप करने से बलिया गौरान्वित होकर झूम रहा हैं। शक्ति दुबे के पिता इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज में है। शक्ति दुबे की 12वीं तक की पढ़ाई प्रयागराज से हुई है। उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल किया है। शक्ति दुबे मूल रूप से बलिया जिले की दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर मुतलके बाजिदपुर निवासी हैं। इनके पिता देवेंद्र कुमार दुबे ऊर्फ मुन्ना उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर वर्तमान में प्रयागराज में तैनात है। बैरिया तहसील में रजिस्टार पद से सेवानिवृत्त और शक्ति दूबे के बड़े पिता राम कृष्ण दूबे ने बताया कि देवेंद्र दूबे चार भाईयों में सबसे छोटे हैं। दूसरे नंबर के भाई भरत दूबे किसान हैं, जबकि तीसरे नंबर के भाई अरुण दूबे फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रयागराज में रहते हैं।

बलिया की बेटी ने यूपीएससी में किया टाप : यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं पिता

पहले प्रयास में शक्ति ने इंटरव्यू तक का सफर तय किया। बताया कि चौथे भाई देवेंद्र की तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। बड़ी बेटी प्रगति और तीसरे नंबर की बेटी क्षमा दुबे भी यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। जबकि पुत्र आशुतोष दूबे एमसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। शक्ति दूबे ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल कर ली है। बताया कि वर्ष 1996 में शक्ति का जन्म गांव में ही हुआ था। उसने कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा सेंट मैरिज कांवेंट स्कूल, घूरपुर, प्रयागराज से की है। इसके अलावा बीएससी की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय और एमएससी की पढ़ाई बीएचयू, वाराणसी से की है। यूपीएससी की परीक्षा में अव्वल आने पर शक्ति के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीएड से छात्रों का मोहभंग, इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी हुए कम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले: पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नये भारत का दर्शन

City News Uttar Pradesh

“साथी यूपी” कर रही भाजपा का विरोध ! करोड़ों का फर्जीवाड़ा ! क्या सोया है खुफिया तंत्र ?

City News Uttar Pradesh

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया ‘बेलगाम’: बांदा में ‘डंप कारोबारियों’ का राज, प्रशासनिक ‘खामोशी’ पर उठे सवाल ?

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त आर.पी सिंह हुये नाराज : खेत तालाब योजना के क्यों हैं बुरे हाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़