30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन
उत्तर प्रदेश

एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय लोकतंत्र को मजबूती देने और आर्थिक-सामाजिक संसाधनों का दक्ष उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के विषय पर मंगलवार को शहर के एक मैरिज हॉल में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की।

एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नंद किशोर बाजपेई, निदेशक (प्रसार) कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की सामाजिक उपयोगिता और इसके राष्ट्रहित में प्रभाव को विस्तार से प्रस्तुत किया। डॉ. बाजपेई ने कहा कि लगातार और बार-बार होने वाले चुनाव न सिर्फ मतदाता को परेशान करते हैं बल्कि शासन की नीति-निरंतरता में भी व्यवधान उत्पन्न करते हैं। यदि सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे न केवल आर्थिक बचत होगी बल्कि नीतिगत स्थिरता भी आएगी।

एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने कहा कि “एक साथ चुनाव कराने से देश का लोकतांत्रिक तंत्र अधिक प्रभावी होगा। संसाधनों की बचत, चुनावी अपराधों में गिरावट और न्यायिक प्रणाली पर दबाव में कमी, इसका प्रत्यक्ष लाभ होगा।” नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल पटेल, अशोक सिंह परिहार, और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में इस विषय का समर्थन किया।

एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन

चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला मंत्री पंकज रैकवार, और प्रबुद्ध समाज के सैकड़ों सदस्यों की भागीदारी ने आयोजन को गंभीरता और व्यापकता प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन ममता मिश्रा ने किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी की सियासत में केशव इन, दिनेश आउट : दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक क्यों बने डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य को क्यों रखा गया बरकरार ?

खेद प्रकाशन ….City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का नहीं है ‘भय’ ? 78 करोड़ की योजना का ‘सोनकर’ कर रहा ‘बंदर बांट’ ?

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में 34379 नए केस मिलने से हाहाकार, 195 लोगो की हुई मौत …

संघ के समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें की सहभागिता: प्रांत प्रचारक नें दिया ज्ञान

City News Uttar Pradesh

69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा के लिए गले की हड्डी बन सकता है यह मुद्दा, उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को बड़ा झटका

ब्रेकिंग न्यूज़